भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे करीब दो साल से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन फैंस के बीच आज भी उनको लेकर दीवानगी खत्म नहीं हुई है। आईपीएल में धोनी का जलवा अभी भी बरकरार है और फैंस आईपीएल के जरिये ही उन्हें खेलते हुए देख पाते हैं। इसके अलावा धोनी जहाँ भी शिरकत करने पहुंचते हैं, वहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता। ऐसा ही कुछ बीते शुक्रवार की रात को हुआ जब धोनी अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई पहुचें। दरअसल, धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी अपने करीबी दोस्त का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए दुबई में थे। जहाँ इनके साथ टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी दिए। हार्दिक के अलावा इशान किशन और क्रुणाल पांड्या भी साथ में नजर आये। इस दौरान इन सबने मिलकर दुबई के एक क्लब में पार्टी करते हुए अपने दोस्त का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मशहूर रैपर बादशाह ने अपने गानों के साथ सबका खूब मनोंरजन किया और धोनी, हार्दिक ने उनका पूरा साथ भी दिया।Chakri Dhoni@ChakriDhoni17Mahi & hardik seen dancing at a party with their close friends, last night in dubai 🕺#MSDhoni39969Mahi & hardik seen dancing at a party with their close friends, last night in dubai 🕺🔥#MSDhoni https://t.co/PB5pGPSZsJथोड़े समय के लिए चेन्नई के कप्तान ने डीजे की भी भूमिका निभाई। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी और हार्दिक ने पार्टी में जमकर डांस किया और खूब एन्जॉय किया। MS Dhoni 7781 #TataIPL #ChennaiSuperKings@msdhoni_7781Ms Dhoni with Hardik Pandya are enjoying birthday party in Dubai ft. Badshah #MSDhoni #HardikPandya #Badshah6616Ms Dhoni with Hardik Pandya are enjoying birthday party in Dubai ft. Badshah 🎉🎈❤️#MSDhoni #HardikPandya #Badshah https://t.co/ak8oB8j5Xrआईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे धोनीआईपीएल के आगामी सीजन में एमएस धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सँभालते हुए नजर आएंगे। धोनी आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में धोनी की कोशिश होगी कि वो अपने आखिरी आईपीएल सीजन में अपनी टीम को एक बार और ख़िताब जिताएं।