Mahendra Singh Dhoni and Sakshi Singh attend marriage ceremony: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया भर के महान क्रिकेटरों में की जाती है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ‘फिनिशर्स’ में से एक माना जाता है।वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह संग मंगलवार रात यूपी के मेरठ पहुंचे। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी यूएसए बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कंपनी के थापर नगर निवासी एमडी की भतीजी के संगीत समारोह में वे शामिल हुए थे। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही उनकी वाइफ साक्षी लड़की पक्ष की रिश्तेदार भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके दोस्त आरपी सिंह भी शामिल हुए थे। तमाम मेहमानों के बीच संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने भी अपने संगीत का जादू बिखेरा।फोटों खिचवानें वालों की लगी होड़महेंद्र सिंह धोनी जिस समारोह में शामिल हुए, वह समारोह मेरठ के बाईपास स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ था। जब लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को देखा तो उनके साथ फोटों खिचवाने वालों की होड़ लग गई। वहीं उन्होंने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की, हालांकि धोनी ने क्रिकेट को लेकर को कोई बात नहीं की। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी को इस कार्यक्रम में दोपहर को मेरठ पहुंचना था। धोनी का चौपर दोपहर 12 बजे परतापुर हवाई पट्टी पर लैंड होना था। हवाई पट्टी पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रही। लेकिन चौपर वहां नहीं उतर सका। इसके बाद उसे हिंडन एयरबेस पर साहिबाबाद में उतारा गया। वहां से सड़क मार्ग से धोनी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। View this post on Instagram Instagram Postमहेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वह आईपीएल खेलते हैं। आरपी सिंह इन दिनों कभी-कभी कमेंट्री करते नजर आते हैं।