महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी हैं। इस सीजन उनकी टीम ख़ास नहीं कर पाई लेकिन टीम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है जो पहले किसी भी अन्य खिलाड़ी के नाम नहीं हुआ। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के नाम यह कीर्तिमान हो गया था। महेंद्र सिंह धोनी वह खिलाड़ी हैं जो लगातार 13 सालों से आईपीएल में खेल रहे हैं। 200 मैच अब तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं खेल पाया है। धोनी का यह कीर्तिमान बड़ा है। रोहित शर्मा bhमहेंद्र सिंह धोनी से तीन मैच पीछे हैं। उन्होंने आईपीएल में 197 मैच खेले हैं।महेंद्र सिंह धोनी हैं सफल कप्तानआईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी होने के अलावा महेंद्र सिंह धोनी सफलतम कप्तानों में भी गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आठ बार फाइनल खेला है और तीन बार खिताब जीता है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने तीन बार खिताबी जीत हासिल की है।Our Most Special #Thala gets to a super special number. 🦁💛 #WhistlePodu #WhistleFromHome #Yellove #CSKvRR pic.twitter.com/IcFvgwWVvr— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 19, 2020चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन में ख़ास नहीं रहा है। चेन्नई ने कोशिश पूरी की है लेकिन योजनाओं का निष्पादन मैदान पर अच्छी तरह से नहीं हुआ है। यही कारण है कि इस टीम को प्लेऑफ़ में पहुँचने के लिए इस सीजन कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। इससे पहले चेन्नई की टीम के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ था।सुरेश रैना और हरभजन सिंह इस साल नहीं खेले और इसका प्रभाव चेन्नई के प्रदर्शन पर साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। देखना होगा आने वाले मैचों में चेन्नई का खेल कैसा रहता है।