MS Dhoni ने फैन को बाइक पर बैठाकर घुमाया, सामने आया जबरदस्त वीडियो

World Cup-Winning Captains MS Dhoni And Kapil Dev At Kapil Dev Grant Thornton Tournament In Gurugram - Source: Getty
एम एस धोनी का शानदार वीडियो सामने आया है

Mahendra singh Dhoni viral video: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के देश भर में लाखों- करोड़ों फैंस हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद भी कई क्रिकेटर्स आए लेकिन वह फैंस के उतने ज्यादा फेवरेट नहीं बन पाए। महेंद्र सिंह धोनी के प्रति फैंस की इतनी ज्यादा दीवानगी है कि फैंस अक्सर धोनी के लिए सोशल मीडिया पर बहस करते हुए नजर आते हैं। भारतीय फैंस महेंद्र सिंह धोनी को भगवान की तरह पूजते हैं। इतना ही नहींं उनके स्टाइल को भी बखूबी फॉलो करते हैं। धोनी का हेयर स्टाइल, उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस के बीच चर्चा का विषय रहता है।

Ad

क्रिकेटर के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें उनका फैंस के प्रति प्यार साफ दिखता है, वह अपने फैंस को कभी कभी निराश नहीं करते हैं। वहीं धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी खुद अपनी टी शर्ट से फैन की गाड़ी पोछते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आपको दिखाते है थाला का वायरल वीडियो।

महेंद्र सिंह धोनी का वायरल वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि धोनी से उनका एक फैन अपनी गाड़ी रॉयल एनफील्ड पर आटोग्रॉफ मांगता है, ऑटोग्राफ देने से पहले धोनी फैन की गाड़ी को अपने हाथों से पोछते हैं फिर अपना आटोग्रॉफ देते हैं। इतना ही नहीं धोनी फैन को उस गाड़ी में घुमाते भी है, वीडियो में आप देख सकते हैं, बाइक को खुद धोनी ड्राइव कर रहे हैं। थाला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, फैंस इस वीडियो पर ढ़ेरों लाइक्स कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। धोनी का वीडियो किसी का भी दिन बना सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है, उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 49.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। धोनी बेहद सादा जीवन जीना पसंद करते हैं, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, ऐसा बहुत कम ही होता है, जब धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ मीडिया के सामने आएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications