Fan special demand from MS Dhoni's wife Sakshi Singh: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंंह धोनी के देशभर में फैंस हैं। फैंस माही की एक झलक देखने के लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं और अपने फेवरेट क्रिकेटर को भगवान की तरह पूजते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ी रहती है कि धोनी से अच्छा कोई नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग रांची में रहते हैं। धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। बहुत कम ही ऐसा होता है कि धोनी अपनी बेटी और पत्नी संग मीडिया के सामने आएं।वहीं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर जैसे ही कोई पोस्ट करती हैं, वह मिनटों में वायरल हो जाती है। ऐसा लगता है कि जैसे फैंस साक्षी की पोस्ट का इंतजार करते हों। इसी कड़ी में साक्षी ने शुक्रवार रात अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिस पर एक फैन ने साक्षी से खास बात कही।साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्टसाक्षी सिंह ने शुक्रवार रात अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रही हैं। धोनी अपनी पत्नी के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं साक्षी की पोस्ट पर एक खास कमेंट देखने को मिला है। View this post on Instagram Instagram Postफैन ने साक्षी की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि भाभी आप रोज-रोज माही भैया के साथ एक पोस्ट किया करो। साक्षी की इस पोस्ट पर धोनी से जुड़े कई कमेंट देखने को मिले। कोई पूर्व भारतीय कप्तान के क्रिकेट करियर की बात कर रहा है तो कोई उनकी और साक्षी की तस्वीर की तारीफ कर रहा है।साक्षी की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/sakshisingh_r)बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक-दूसरे को बचपन से ही जानते थे। धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। दोनों के पिता रांची की 'MECON' कंपनी में एक साथ काम करते थे। हालांकि तब इन दोनों ने शायद ही सोचा होगा कि आगे जाकर शादी के बंधन में बंध बन जाएंगे। इनकी शादी 2010 में हुई थी।