MS Dhoni Birthday Celebration Telugu Fans: हर साल 7 जुलाई का दिन भारत में काफी सारे क्रिकेट फैंस के लिए बेहद मायने रखता है, क्योंकि इस दिन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का जन्म हुआ था। एमएस धोनी आज 43 साल के हो गए हैं। उनके फैंस इस दिल को उत्सव की तरह मनाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। तेलुगु फैंस ने एमएस धोनी के जन्मदिन पर ऐसा कुछ किया है जो सोशल मीडिया पर हर एक क्रिकेट फैन का दिल जीत रहा है।खास अंदाज में मनाया गया धोनी का जन्मदिनइस साल धोनी के तेलुगु फैंस ने कट आउट के साथ उनका जन्मदिन मनाया है। ये कट आउट 20 या 30 फीट नहीं, बल्कि 100 फीट ऊंचा है। इस ऊंचे कट आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, धोनी के लिए 100 फीट ऊंचा कट आउट पहले से ही तैयार किया गया था, जिसे आंध्र प्रदेश के नंदीगामा में लगाया गया और फिर उनके चारों और पटाखे लगाकर धोनी के जन्मदिन को मनाया। पिछले साल भी नंदीगामा में धोनी के फैंस ने एक विशाल कटआउट का आयोजन किया था।सबसे सफल कप्तानों में से एकधोनी की कप्तानी टीम ने इंडिया ने पहली आईसीसी ट्रॉफी 2007 टी20 वर्ल्ड कप के तौर पर जीती थी। इसके बाद उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान 60 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 27 में जीत दर्ज की और 18 गंवाए। इसके अलावा वनडे में धोनी ने टीम इंडिया के लिए 200 मैचों की कप्तानी की। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी टीम इंडिया के लिए 72 मैचों में बतौर कप्तान खेले। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में भी 5 बार खिताब जीता है।इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया रनों का अंबारधोनी ने साल 2020 में संन्यास का ऐलान किया था। इससे पहले धोनी ने 2004 से लेकर 2019 तक अपने इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन जोड़े। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। बता दें, इस दौरान उन्होंने 10000 से ज्यादा रन नंबर 6 या उससे नीचे खेलते हुए बनाए। ये कारनामा अभी तक और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है।