भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों भारतीय आर्मी में सेवारत हैं और जानकारी के मुताबिक वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लद्दाख में मौजूद हैं। उन्होंने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लोगों के साथ बैठक भी की है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाते हुए दो नए केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया था।केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश और लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश के रूप में गठित हुआ था। वहीं अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी लद्दाख पहुंचे हैं और वहां पर आर्मी के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया है। जानकारी के मुताबिक धोनी ने यहां के आर्मी जनरल हॉस्पिटल जाकर वहां के मरीजों का हालचाल भी लिया।Lt. Col. MS Dhoni celebrates Independence Day 2019 with Jawans in Ladak today! #IndependenceDayIndia #MSDhoni pic.twitter.com/OwafRvH7Fs— MS Dhoni MS Dhoni (@imDhoniOfficial) August 15, 2019सोशल मीडिया के जरिए महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह आर्मी के जवानों से मिलते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले भी महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आ चुकी हैं, जिसमें वह वॉलीबॉल खेलते हुए दिख रहे थे, इसके बाद उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह खुद अपने जूते पॉलिश करते हुए दिख रहे थे।Lt Colonel MS Dhoni visited Army General Hospital in LADAKH on the occasion of #IndependenceDay2019 🇮🇳❤️ pic.twitter.com/OHpbsQG94Z— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) August 15, 2019यह भी पढ़ें : Hindi Cricket News: भारतीय टीम ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, देखें वीडियोआपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर न जाकर भारतीय आर्मी के साथ समय बिताने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्होंने 30 जुलाई को ही भारतीय आर्मी ज्वाइन कर ली थी। धोनी वहां पर 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी गश्ती और पोस्ट संभाल रहे हैं। Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।