'मुझे एक्टिंग करने में दिलचस्पी...', MS Dhoni ने बॉलीवुड के सवाल पर दिया बिल्कुल अलग जवाब; फैंस को चौंकाया

ms dhoni
एमएस धोनी की तस्वीरें (photo credit: instagram/mahi7781)

MS Dhoni told what he likes in Bollywood and Politics: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से वह अपने फैंस के दिल पर राज करते है। वहीं दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। महेंद्र सिंह धोनी अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में रहते है। उनका ड्रेसिंग सेंस जिसे उनके फैंस बखूबी फॉलो करते हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर के स्टाइल को फॉलो करना फैंस का सपना होता है। वही फैंस अपने क्रिकेटर की निजी लाइफ के बारें में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।

Ad

वहीं हाल ही में एमएस धोनी मुकेश अंबानी के बेटे अंनन्त अंबानी के शादी समारोह में परिवार संग शामिल हुए थे। जहां उन्होंने खूब धमाल मचाया था। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी एक कार्यक्रम का हिस्सा बने जहां उनसे कुछ दिलचस्प पूछे गए। जिनका उन्होंने बखूबी उत्तर दिया।

बॉलीवुड या राजनीती क्या पंसद है महेंद्र सिंह धोनी को

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के शो का हिस्सा बने। जहां उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे गए जिनका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड और पॉलिटिक्स में किसे ज्यादा पसंद करते हैं तो माही ने इस सवाल का बिल्कुल अलग जवाब दिया।

अभिनय करना मुझे बिल्कुल पंसद नही- महेंद्र सिंह धोनी

एशियाई फूटवेयर्स के एक कार्यक्रम शो में भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'बॉलीवुड और राजनीती में मुझे बॉलीवुड पंसद है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझसे अभिनय कराए। बॉलीवुड पसंद है लेकिन मुझे अभिनय करना अच्छा नहीं लगता है कोई भी मुझसे अभिनय करने को ना कहे बस।

Ad

आगामी सीजन में धोनी के लिए बहस

एमएस धोनी क्रिकेट जगत में 'माही' के नाम से मशहूर है। एमएस धोनी की मौजूदा उम्र 43 साल है, जिसकी वजह से बहस छिड़ी हुई है कि वह आगामी सीजन में वह शिरकत करेंगे या नहीं?

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications