MS Dhoni Clarifies Biggest Rumours About Himself: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। टीम को 8 मैचों में से 6 में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली। इस सीजन में CSK केवल दो मैच जीत पाई है। आईपीएल 2025 के बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह अपने बारे में उड़ रहीं अफवाहों को क्लियर करते हुए नजर आ रहे हैं। खुद के बारे में उड़ी अफवाहों पर बोले महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बारे में उड़ी अफवाहों को क्लियर करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें उनसे एक प्रश्न पूछा जाता है कि आपके बारे में सबसे बड़ा झूठ क्या बोला गया है। इस पर धोनी जवाब देते हुए कहते हैं कि मेरे बारे में अफवाह उड़ी थी कि मैं एक दिन में पांच लीटर दूध पीता हूं, इस बात को क्लियर करते हुए धोनी ने कहा कि वह एक दिन में पांच लीटर दूध नहीं पीते हैं। यह झूठ फैलाया गया है। वह केवल एक लीटर दूध ही एक दिन में पी पाते हैं। View this post on Instagram Instagram Postइसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वॉशिंग मशीन में लस्सी बनाते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें लस्सी पसंद ही नहीं है, जिससे लस्सी वाली बात भी झूठ ही साबित हुई। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक झूठी बात फैलाई गई थी कि वह एक दिन में 5 लीटर दूध पी लेते हैं और यही उनके सेहत का राज है, लेकिन धोनी ने इसको सिरे से खारिज कर दिया है। माही हसंते हुए कहते हैं कि इतने लीटर दूध पीना तो किसी के बस की बात नहीं है।