महेन्द्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान प्रशंसक को दिया ऑटोग्राफ

अक्सर क्रिकेटर अपने प्रशंसकों से घिरे रहते हैं। खासकर भारत में क्रिकेट को धर्म और खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजर आया जब बीच मैदान पर उनके एक फैन ने उनसे ऑटोग्राफ का निवेदन किया। उस समय धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में झारखण्ड की तरफ से विदर्भ के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। धोनी का वह प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अन्दर पहुंच गया और धोनी के पांव छूए। इस दौरान धोनी का यह फैन अपने साथ एक पैन और पेपर लेकर आया और धोनी के हाथ में थमा दिया। भाग्यशाली यह प्रशंसक नीली और लाल शर्ट पहनकर आया था। वह धोनी का आशीर्वाद लेने से भी नहीं रुका। यह विजय हजारे ट्रॉफी का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच था, जो झारखण्ड और विदर्भ के बीच दिल्ली के पालम 'A' स्टेडियम में खेला गया। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम को निर्धरित 50 ओवर में 160 रन का लक्ष्य दिया, झारखण्ड के गेंदबाजों ने इस दौरान अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कम लक्ष्य के सामने झारखण्ड के ओपनर बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को शुरूआती लय प्रदान की। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जब इशांक जग्गी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैदान पर मौजूद दर्शक यही कहते रहे कि जग्गी वापस जाओ, धोनी को बुलाओ। सौरभ तिवारी के आउट होने के बाद जब धोनी मैदान पर आए, तब दर्शकों के चेहरे पर ख़ुशी छा गई। यह वाकया 35वें ओवर में घटा जब धोनी के फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे पिच के पास पहुंच गया। हालांकि धोनी ने अपने फैन का ध्यान रखते हुए अपना ऑटोग्राफ दिया और विदा किया। इसके बाद तुरंत मैदान पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को मैदान से बाहर किया। तब तक वह अपने आइडल से मिलकर अपने मकसद में कामयाब हो चुका था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications