Fan reaction on MS Dhoni viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन इस वजह से उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। देशभर में महेंद्र सिंह धोनी के लाखों फैंस हैं, जो उनके इस कदर दीवाने है कि जो उनकी एक झलक पाने को कुछ भी कर सकते हैं। धोनी सादगी से जीना पसंद करते हैं और वह लाइमलाइट से दूर रांची में अपने परिवार के साथ ही अपना समय व्यतीत करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट 14 जुलाई 2024 को शेयर किया था। इसके बावजूद धोनी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है। इसी कड़ी में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने कमेंट कर उनके मजे लिए हैं। सिंगर की परफॉरमेंस एन्जॉय करते नजर आए धोनी महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह वॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कृति सेनन और उनके बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी दुबई में एक म्यूजिक इवेंट के दौरान एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में काफी सारे लोग हैं, जो सिंगर स्टेबिन बेन के परफॉरमेंस का मजा ले रहे हैं और इसमें धोनी का नाम भी शामिल है। View this post on Instagram Instagram Postइस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी वाइफ कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं। जिस पर एक फैन ने महेंद्र सिंह धोनी के मजे लेते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा कि बीवी जब साथ ना हो तो बंदा फुल एंजॉय करता है ना (आगे हंसने वाली इमोजी शेयर की है)। फैंस उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।महेंद्र सिंह धोनी के वायरल वीडियो पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/pinkvilla)