क्रिकेट से दूर एम एस धोनी इस वक्त क्या कर रहे हैं? सामने आया खास वीडियो

India v Pakistan - ICC Men
एम एस धोनी का खास वीडियो आया सामने

Mahendra Singh Dhoni viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी आईपीएल 2024 के बाद से क्रिकेट फील्ड से दूर हैं। एम एस धोनी क्रिकेट मैदान से दूर से रह सकते हैं लेकिन सुर्खियों से दूर नहीं पर पाते हैं। धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, उसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी चार आईपीएल के सीजन खेल चुके हैं। साल दर साल यहीं अटकले लगती हैं कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं।

Ad

मगर धोनी अब कब क्या करेंगे यह सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही पता होता है। धोनी खुद को सोशल मीडिया से भी दूर रखते हैं, मगर उनसे जुड़े लोग उनका कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर ही कर देते हैं। हाल ही में धोनी के करीबी दोस्त हितेश सांघवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

कैसे छुट्टियां मना रहे हैं धोनी?

सांघवी के पोस्ट के अनुसार धोनी अपने दोस्तों के साथ मिशीगन में वक्त बिताते नजर आए। इस दौरान धोनी ने एक डिवीजनल फुटबॉल मैच का भी लुफ्त उठाया। वैसे भी क्रिकेट के अलावा अगर धोनी को कोई खेल प्रिय है, तो वह फुटबॉल ही है। क्रिकेट में विकेटकीपर बनने से पहले धोनी एक गोलकीपर हुआ करते थे। अगर इस ताजा वीडियो की बात करें तो धोनी अपने दोस्तों के साथ एक फनी लुक में भी दिखे।

Ad

मगर इस वीडियो को देखने के बाद एक खास बात यह भी रही कि इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा कहीं भी मौजूद नहीं थीं। धोनी अक्सर अपनी बेटी और पत्नी के साथ वेकेशन मनाते थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपना पूरा वक्त अपने करीबी दोस्तों के साथ बिताया।

आईपीएल 2025 में खेलने पर सस्पेंस

जैसा कि हमने शुरू में ही बताया कि साल दर साल अटकले लगती हैं कि धोनी अगला आईपीएल सीजन खेलेंगे या नही। ऐसा ही इस बार भी हो रहा है क्योंकि अभी उनके आईपीएल 2025 में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में धोनी की बढ़ती उम्र उनकी फिटनेस के बीच में रोड़ा बनती नजर आई। जबकि अपने करियर के दौरान धोनी सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे। यही कारण है कि अब संदेह जताया जा रहा कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। गौरतलब है कि पिछले सीजन धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी छोड़ दी थी। यह भी इन अटकलों को बल देता है कि शायद अब धोनी अब आईपीएल में बतौर प्लेयर ना नजर आए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications