महेंद्र सिंह धोनी का आशीर्वाद लेने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसा फैन

IPL Image
IPL Image

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 13वें संस्करण से वापसी करने को तैयार हैं। धोनी अभी चेन्नई में हैं और वो लगातार प्रैक्टिस कर रहे है। सोशल मीडिया पर उनके काफी वीडियो वायरल हैं जिनमें वो प्रैक्टिस सेशन के दौरान छक्के मारते हुए दिखाई दे रहें है। बीते दिनों ही चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। इस दौरान फैंस भी काफी धोनी को मिस कर रहे हैं और जैसे ही धोनी प्रैक्टिस सेशन में स्टेडियम पहुंचे वैसे ही लोग धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे।

Ad

ये भी पढ़ें: IPL 2020: 5 बल्लेबाज जो इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं

वहीं इन सब के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी का एक फैंस स्टेडियम का सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पैर छूने पहुंच गया। वहीं अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें धोनी का फैंस दौड़कर उनके पास आता है और उनका आशीर्वाद लेने उनके पैंरों में गिर जाता है। इस दौरान धोनी उसको उठने को कहते हैं जिसके बाद वो उठता है और वापस चला जाता है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धोनी ने प्रैक्टिस सेशन बाद धोनी फैंस से मिले और उसके साथ कुछ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने अपना ऑटोग्राफ भी दिया। बता दें, धोनी अभी कुछ दिन और अभ्यास करेंगे इसके बाद वापस वो रांची चले जाएंगे और बाद में टीम को अन्य खिलाड़ियों के आने पर ज्वाइन करेंगे।

विश्व कप के बाद से ही धोनी टीम इंडिया के दूर हैं. इस दौरान लगातार धोनी के सफेद गेंद क्रिकेट को लेकर अटकलों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि धोनी अगर आईपीएल 2020 में अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वो टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं और वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अक्टूबर महीने में टी20 विश्व कप की टीम में अपनी जगह बना सकते है। गौरतलब हो, आईपीएल का पहला मुकाबला 29 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications