महेंद्र सिंह धोनी एक जादूगर हैं - एल्बी मोर्कल

धोनी-मोर्कल
धोनी-मोर्कल

Ad

महेंद्र सिंह धोनी की तरीफ करते कोई नहीं थकता। ताजा मामला एल्बी मोर्कल का है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके मोर्कल ने महेंद्र सिंह धोनी को जादूगर बताया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। मोर्कल ने इस टीम को अपने दिल के करीब बताया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने वाला हर खिलाड़ी उनकी तारीफ ही करता है।

स्पोर्ट्स ओ क्लॉक पर बातचीत करते हुए जब एल्बी मोर्कल से महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने धोनी को एक जादूगर करार दिया। इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि धोनी हर खिलाड़ी के साथ समान नहीं होते थे। उन्हें पता होता था कि कौन से खिलाड़ी से कैसे काम लेना है। यह उनकी एक सबसे बड़ी ताकत थी।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टीम के कोच ने पाकिस्तान दौरे की इच्छा जताई

महेंद्र सिंह धोनी के साथ लम्बा खेलें हैं मोर्कल

एल्बी मोर्कल आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ लम्बे समय तक खेले हैं। उन्होंने आईपीएल के पहले संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला और लगातार छह साल तक इसी टीम का हिस्सा बनकर रहे। 2012 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेलते हुए मोर्कल ने विराट कोहली के एक ओवर में 28 रन बनाए।

धोनी-मोर्कल
धोनी-मोर्कल

छह साल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने के बाद एल्बी मोर्कल को 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी एल्बी मोर्कल को ख़रीदा गया था संयोग से महेंद्र धोनी इस बार भी टीम के कप्तान थे। देखा जाए तो धोनी के साथ एल्बी मोर्कल सात आईपीएल संस्करण में खेले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। रोहित शर्मा के साथ उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और चेन्नई ने लगातार उनकी कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेले हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से रन निकलने की उम्मीद दर्शकों सहित सभ को होगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications