Hindi Cricket News - माइक हसी का बयान, महेंद्र सिंह धोनी ऑल टाइम महानतम फिनिशर हैं

 धोनी-हसी
धोनी-हसी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें विश्व क्रिकेट का महानतम फिनिशर बताया है। संजय मांजरेकर से ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बातचीत करते हुए हसी ने यह बयान दिया है। अविश्वसनीय शक्ति और खुद पर भरोसे को धोनी के मुख्य गुण बताते हुए पूर्व कंगारू बल्लेबाज ने बेस्ट फिनिशर कहा।

हसी ने कहा कि धोनी दुनिया में ऑल टाइम बेस्ट फिनिशर हैं। अपने शांत स्वभाव से वे सामने वाले कप्तान को हिला देते हैं। धोनी में अविश्वसनीय शक्ति है। उन्हें मालूम है कि कब बाउंड्री से बाहर गेंद भेजनी है और वे ऐसा कर सकते हैं। उनमें आत्मविश्वास है, ईमानदारी से कहूँ, तो ऐसा मुझमें कभी नहीं था। आगे उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते समय लक्ष्य का पीछा करते हुए मैंने धोनी की एक या दो ट्रिक पकड़ी।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक छक्का नहीं लगा पाए हैं

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आगे कहा कि मैंने धोनी से सीखा है कि जरूरी रन रेट को 12 से 13 रन प्रति ओवर नहीं जाने देना है। उन्हें पता है कि अंत तक जाने से मैच जीत जाएंगे इसलिए शांत रहते हैं क्योंकि गेंदबाज पर भी उतना ही दबाव होता है। उनकी सोच को एक हार या एक जीत गुस्सा नहीं दिला सकती है। ऐसा महेंद्र सिंह धोनी या रिकी पोंटिंग में ही है।

वे हमेशा निरन्तरता बरकरार रखते हैं।गौरतलब है कि माइकल हसी खुद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में धोनी के साथ खेल चुके हैं। वे भी ऑस्ट्रेलिया के शानदार मैच फिनिशर रहे हैं। धोनी को काफी करीब से देखने के बाद हसी ने यह बयान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी लम्बे समय से टीम से बाहर हैं। आईपीएल की ट्रेनिंग में वे आए थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट और ट्रेनिंग दोनों स्थगित हो गए।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma