महेंद्र सिंह धोनी के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दिया बयान

 महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी में आए बदलाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अश्विन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी पहले गेंद पर बड़े शॉट मारते थे लेकिन अब वो काफी सोचते हैं। भारतीय स्पिनर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अब केलक्युलेशन करते हैं। पहले जब मैं महेंद्र सिंह धोनी को देखता था तब वे नेट्स पर बड़े शॉट जड़ते थे।

Ad

एक चैट के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय मुथैया मुरलीधरन भी टीम में होते थे। महेंद्र सिंह धोनी उस समय नेट्स पर मुरली की गेंदों का सामना करते थे। वे लम्बे शॉट लगाते थे। मैंने ऐसे शॉट लगाते हुए किसी को नहीं देखा और अभ्यास में 5 से 6 गेंद स्टेडियम की छत पर चली जाती थी।

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम सदस्य को किया गया निलंबित

महेंद्र सिंह धोनी आज भी फैन्स की पसंद

आम तौर पर देखा जाता है कि खिलाड़ी क्राउड में जाते हैं और इवेंट्स में भी नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इवेंट्स में बहुत कम नजर आते हैं। फैन्स उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वर्ल्ड कप 2011 में टीम की सफलता के बाद धोनी का कद और ज्यादा बढ़ गया। बल्लेबाजी के दौरान उनकी सोच और समझ भारतीय टीम को कई मैच जिताने में सफल रही है। विकेट के पीछे भी धोनी मैच में बराबर अपना दिमाग चलाते हैं। उनकी समझ इस खेल को लेकर काफी ज्यादा है। विराट कोहली और गेंदबाज भी अक्सर बीच में उनसे बात करते हुए मैदान पर सलाह लेते हुए दिखाई देते थे।

 एमएस धोनी
एमएस धोनी

हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने महेंद्र सिंह धोनी के फिनिशिंग कौशल पर प्रतिक्रिया दी थी। राहुल द्रविड़ ने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी के दौरान ऐसा लगता था कि उन्हें रिजल्ट की कोई परवाह नहीं है। धोनी मैच को अंत तक लेकर जाते थे। ऐसा कौशल खुद से आता है या नेट्स पर अभ्यास करने से आता है। गौरतलब है कि पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली शिकस्त के बाद से धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications