महेंद्र सिंह धोनी इस दशक के सबसे ज्यादा इम्पैक्ट वाले खिलाड़ी- मैथ्यू हेडन

India v New Zealand - ICC Cricket World Cup
India v New Zealand - ICC Cricket World Cup

Ad

इस दशक के सबसे ज्यादा प्रभावशाली वनडे खिलाड़ियों का चयन करने का सिलसिला इस समय चल रहा है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन का नाम भी जुड़ गया है। मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली का नाम नहीं लेते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। हेडन के अनुसार भारतीय टीम पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा इम्पैक्ट महेंद्र सिंह धोनी का रहा। महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेने का कारण भी हेडन ने बताया है।

स्टार स्पोर्ट्स के एक शॉ में बातचीत करते हुए मैथ्यू हेडन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि एमएस धोनी ने विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। मेरे लिए वह विश्व कप एक असली बड़ा मील का पत्थर है। हेडन ने कहा कि हम सबने काफी वनडे क्रिकेट खेला है लेकिन जब वर्ल्ड कप की बात आती है, तो न केवल आपको बढ़िया लीडर चाहिए होता है, बल्कि शांत और बेहतरीन खिलाड़ी की जरूरत भी होती है। हेडन ने मध्यक्रम में ऐसे खिलाड़ी की जरूरत बताई।

महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं बेस्ट फिनिशर

महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट फिनिशर का दर्जा उनके खेल की वजह से ही मिला था। भारतीय टीम के लिए कई मौकों पर उन्होंने मैच खत्म करने का काम किया। महेंद्र सिंह धोनी बड़े से बड़े स्कोर का पीछा करते हुए उसके नजदीक जाने का प्रयास करते थे। जब ऐसा करने में सफलता हासिल होती, तब उनका अगला लक्ष्य मैच खत्म करने का होता था। साथ में खेलने वाले खिलाड़ी को भी धोनी यही समझाते थे कि पहले स्कोर के पास जाएं और वहां से इसे खत्म करने का सोचें।

England v India - ICC Cricket World Cup
England v India - ICC Cricket World Cup

श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह गौतम गंभीर के साथ मिलकर बल्लेबाजी की, वह फैन्स के जेहन में अब भी ताजा है। यही कारण है कि मैथ्यू हेडन ने उन्हें प्रभावशाली खिलाड़ी माना।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications