IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन?

Neeraj
बल्लेबाज के रूप में होगी धोनी की कड़ी परीक्षा (Photo Credit: BCCI)
बल्लेबाज के रूप में होगी धोनी की कड़ी परीक्षा (Photo Credit: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत होने ही वाली है। 15वें सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है। सीजन शुरू होने से पहले ही एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक बड़ा फैसला लिया और CSK की कप्तानी छोड़ दी। इस सीजन में वह रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में CSK के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

Ad

धोनी इस लीग के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। कप्तान के तौर पर हासिल की गई अपनी सफलताओं के अलावा धोनी ने बल्ले से भी खूब कमाल दिखाया है। पहले सीजन से ही लीग का हिस्सा रहने वाली KKR के खिलाफ भी धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

धोनी ने KKR के खिलाफ 29 मैचों की 24 पारियों में 38.53 की बेहतरीन औसत के साथ 501 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने ये रन 130 से अधिक की स्ट्राइक-रेट के साथ बनाए हैं। KKR के खिलाफ नाबाद 66* का सर्वोच्च स्कोर रखने वाले धोनी 11 बार नाबाद भी रहे हैं।

KKR के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन?

KKR के लिए लंबे समय से मुख्य हथियार बने हुए सुनील नरेन ने धोनी को काफी ज्यादा परेशान किया है। नरेन के खिलाफ धोनी की स्ट्राइक-रेट केवल 53 की रही है। धोनी ने नरेन की 66 गेंदों में केवल 35 रन ही बनाए हैं। भले ही नरेन ने धोनी को केवल एक ही बार आउट किया है, लेकिन उनके खिलाफ धोनी बाउंड्री के रूप में केवल एक चौका ही लगा सके हैं।

मिस्ट्री स्पिनर के रूप में मशहूर भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ धोनी ने केवल तीन ही पारियां खेली हैं, लेकिन इन्हीं तीन पारियों में चक्रवर्ती ने उन्हें जमकर परेशान किया है। चक्रवर्ती ने धोनी को अब तक खेली तीनों पारियों में पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस दौरान धोनी 12 गेंदों में केवल 10 ही रन बना सके हैं। धोनी ने 12 में से सात गेंदें डॉट खेली हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications