भारतीय क्रिकेट टीम को अपने समय में बुलंदियों पर पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हों लेकिन उनका खेल के प्रति प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। विश्व कप 2019 के बाद से ही पूर्व कप्तान धोनी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। हालांकि वह इस दौरान खेल से दूर नहीं हुए हैं। मौका मिलने पर वह तरह-तरह के खेल में हाथ आजमाते रहते हैं।भारतीय आर्मी में ड्यूटी के दौरान जहां उन्हें वॉलीबॉल खेलते हुए देखा गया था। वहीं एक बार फिर से सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram Mahi during soccer practice match in mumbai earlier today!❤😍 . Video Courtesy : @viralbhayani #Dhoni #MSDhoni #Mumbai #Soccer #Ranchi #Ziva #DhoniForLife #MSD #Mahi #Football A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on Oct 6, 2019 at 6:45am PDTजानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अर्जुन कपूर के साथ जमकर फुटबॉल का लुफ्त उठाया। गौरतलब हो कि एमएस धोनी ने भले ही क्रिकेट में सफल करियर बनाया लेकिन उनका फुटबॉल के प्रति प्रेम किसी भी छिपा नहीं है। यही नहीं खुद धोनी ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि फुटबॉल ने उनके करियर को संवारने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। यही नहीं वह देश में भी लगातार फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करते रहते हैं।यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने चुने दुनिया के दो बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजआपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्होंने पहले जहां दो महीने तक क्रिकेट से ब्रेक लेकर भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं दी थीं और वेस्टइंडीज दौरे से भी दूर रहे थे, तो वहीं अभी कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि उन्होंने क्रिकेट से अपना यह ब्रेक नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में अब वह बांग्लादेश के साथ होने वाली सीरीज में भी नहीं शामिल रहेंगे।Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं