महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कुछ बातें कही। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने यह भी कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी के अनुसार उनकी टीम ने ज्यादा रन दिए।मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो नहीं मिली। राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हमें उन्हें 200 रन पर ही रोक लेना चाहिए था। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पहली पारी के दौरान पिच को समझा और दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने गेंद को बल्लेबाजों से दूर रखा जो हमारे गेंदबाज नहीं कर पाए। यह भी पढ़ें:आईपीएल 2020: आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 गेंदबाज महेंद्र सिंह धोनी 7 नम्बर पर खेलेजब महेंद्र सिंह धोनी नम्बर सात पर खेलने के लिए आए तब तक मैच चेन्नई के हाथ से काफी हद तक निकल गया था। फाफ डू प्लेसी ने एक छोर पर खड़े होकर लगातार रन बनाए लेकिन अन्य खिलाड़ियों का उन्हें साथ नहीं मिला। धोनी ने खुद से पहले सैम करन, ऋतुराज गायकवाड़ आदि बल्लेबाजों को भेजा लेकिन सफलता नहीं मिली। आवश्यक रन रेट काफी ऊपर जाने के बाद फाफ डू प्लेसी भी कुछ नहीं कर पाए और चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी।महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में तीन छक्के जरुर लगाए लेकिन इनसे राजस्थान रॉयल्स को 16 रन से मिली जीत पर कोई असर नहीं हुआ। संजू सैमसन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने में जोफ्रा आर्चर की बल्लेबाजी अहम रही। उन्होंने अंतिम ओवर में लुंगी एनगिडी को लगातार चार छक्के जड़ते हुए राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 200 से बाहर पहुंचा दिया। इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई पर लगातार दबाव बनाकर रखा और मैच को 17 रनों के अंतर से जीतकर शानदार शुरुआत की।Hard day at office for the Lions. Back to the drawing board. Keep praying #yellove. 🦁💛 #WhistleFromHome #WhistlePodu #RRvCSK pic.twitter.com/PTvykpRRuc— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 22, 2020