IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी ने केकेआर के खिलाफ मैच जीतने के बाद दिया बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को मुकाबले में हरा दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने जीत के बाद प्रतिक्रिया दी और रविन्द्र जडेजा की भी तारीफ की। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह एक ऐसा मैच था जिसका क्लाइमैक्स हमारे पक्ष में रहा। महेंद्र सिंह धोनी ने डेथ ओवरों में रविन्द्र जडेजा की बल्लेबाजी को लेकर भी बड़ी बात कही।

धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक मैच था जिसमें क्लाइमेक्स हमारे पक्ष में गया। लड़कों को बहुत सारा क्रेडिट। इस सीजन में वह (जडेजा) शानदार रहे हैं। वह हमारी टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने डेथ ओवरों में रन बनाए हैं। उसे किसी और की जरूरत थी और वह हमारे लिए अच्छा हुआ। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जो नहीं खेले हैं, उन्हें हम मैच में लेना चाहते थे।

ऋतुराज के लिए महेंद्र सिंह धोनी का बयान

धोनी ने कहा कि ऋतुराज ने दिखाया है कि वह प्रतिभाशाली है। वह यहाँ आने के बाद कोविड संक्रमित हो गए और इसके बाद हमें उन पर ध्यान देने का समय नहीं मिला। वह प्रतिभाशाली युवाओं में से एक है। वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो बहुत कुछ बोलता हो। एक बार जब आप अंदर जाते हैं, तो आप दबाव को संभालने वाले आप खुद होते हैं। जब हमने उसे पहला गेम खेलने को दिया, तो वह स्टेप आउट करके आउट हो गए लेकिन एक गेंद कभी पर्याप्त नहीं होती।

ऋतुराज गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़

धोनी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत ही रोमांचक है कि कैसे उसने (ऋतुराज) अपने अवसरों को पकड़ा है। टूर्नामेंट में प्रासंगिक होना बहुत जरूरी है। हमारे लिए भी इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना बहुत महत्वपूर्ण था। हम अगले चरण में जाने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन हमें ऐसे लोगों की झलक मिली है जो आने वाले सत्रों में हमारे लिए खेल सकते हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications