भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 8 बार फाइनल तक का सफर तय किया, जिसमें 3 बार उन्होंने खिताबी जीत भी दिलाई।
यह भी पढ़ें: IPL 2020 में सबसे ज्यादा रन (Orange Cap) बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट
धोनी ने 2018 में ही दो साल के बैन के बाद लौट रही चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिलाकर साबित किया कि क्यों सीएसके को IPL की सबसे सफल टीम कहा जाता है। हालांकि धोनी ने सिर्फ कप्तानी से ही सारा फर्क पैदा नहीं किया है। बल्कि उन्होंने बल्ले के साथ भी टीम को कई मैच जिताए हैं।
धोनी ने IPL के 13 सीजन में 10 साल वो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले, तो दो सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेलते हुए नजर आए। धोनी ने अबतक 204 मुकाबलों में 40.99 की औसत से 4632 रन बनाए हैं। इस बीच उनके नाम 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इस बीच धोनी का स्ट्राइक रेट 136.75 रहा, उन्होंने 313 चौके और 216 छक्के भी लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2020 में सबसे ज्यादा विकेट (Purple Cap) लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट
इसके अलावा धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 113 कैच लिए हैं और 39 स्टंपिंग भी की है। विकेट के पीछे धोनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2013 में आया था, जहां उन्होंने 15 कैच और 2 स्टंपिंग किए थे।
आइए नजर डालते हैं आईपीएल में धोनी के अबतक के प्रदर्शन पर:
साल 2008: चेन्नई सुपर किंग्स (16 मैच में 414 रन, 2 अर्धशतक)
आईपीएल के पहले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। पहले ही सीजन में धोनी ने कप्तानी से कमाल दिखाया और अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए। हालांकि फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।
धोनी ने 2008 में खेले गए आईपीएल में खेले 16 मुकाबलों में 41.40 की औसत से 414 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 133.54 का रहा। धोनी ने पहले सीजन में 38 चौके और 15 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 65 का रहा।
यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के IPL 2020 में खराब प्रदर्शन के 3 बड़े कारण