महेंद्र सिंह धोनी के IPL के सभी सीजन में किए गए प्रदर्शन पर एक नजर 

Enter caption

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 8 बार फाइनल तक का सफर तय किया, जिसमें 3 बार उन्होंने खिताबी जीत भी दिलाई।

यह भी पढ़ें: IPL 2020 में सबसे ज्यादा रन (Orange Cap) बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

धोनी ने 2018 में ही दो साल के बैन के बाद लौट रही चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिलाकर साबित किया कि क्यों सीएसके को IPL की सबसे सफल टीम कहा जाता है। हालांकि धोनी ने सिर्फ कप्तानी से ही सारा फर्क पैदा नहीं किया है। बल्कि उन्होंने बल्ले के साथ भी टीम को कई मैच जिताए हैं।

धोनी ने IPL के 13 सीजन में 10 साल वो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले, तो दो सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेलते हुए नजर आए। धोनी ने अबतक 204 मुकाबलों में 40.99 की औसत से 4632 रन बनाए हैं। इस बीच उनके नाम 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इस बीच धोनी का स्ट्राइक रेट 136.75 रहा, उन्होंने 313 चौके और 216 छक्के भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2020 में सबसे ज्यादा विकेट (Purple Cap) लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

इसके अलावा धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 113 कैच लिए हैं और 39 स्टंपिंग भी की है। विकेट के पीछे धोनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2013 में आया था, जहां उन्होंने 15 कैच और 2 स्टंपिंग किए थे।

आइए नजर डालते हैं आईपीएल में धोनी के अबतक के प्रदर्शन पर:


साल 2008: चेन्नई सुपर किंग्स (16 मैच में 414 रन, 2 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के पहले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। पहले ही सीजन में धोनी ने कप्तानी से कमाल दिखाया और अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए। हालांकि फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

धोनी ने 2008 में खेले गए आईपीएल में खेले 16 मुकाबलों में 41.40 की औसत से 414 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 133.54 का रहा। धोनी ने पहले सीजन में 38 चौके और 15 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 65 का रहा।

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के IPL 2020 में खराब प्रदर्शन के 3 बड़े कारण

2009: चेन्नई सुपर किंग्स (14 मैच में 332 रन, 2 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल का दूसरा सीजन भारत में आम चुनावों के कारण दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी धोनी अपनी कप्तानी में टीम को सेमीफाइनल तक लेकर गए। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया था।

बल्ले के साथ धोनी ने 14 मुकाबलों में 41.50 की औसत से 332 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा दूसरे सीजन में धोनी की स्ट्राइक रेट 127.20 की ही रही, जिसमें उन्होंने 22 चौके और 9 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 58 का रहा।


2010: चेन्नई सुपर किंग्स (13 मैचों में 287 रन, 2 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल का तीसरा सीजन धोनी के लिए काफी यादगार रहा। भले ही बल्ले के साथ वो ज्यादा योगदान नहीं द पाए थे। हालांकि अपनी कप्तानी में उन्होंने चेन्नई को पहली बार खिताबी जीत दिलाई। 2010 में हुए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट जीता था।

बल्ले के साथ धोनी ने 13 मुकाबलों में 2 अर्धशतकों की मदद से 287 रन बनाए। इस बीच उनकी औसत 31.88 और स्ट्राइक रेट 136.66 रहा। धोनी ने 26 चौके और 8 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 66 का रहा।

2011: चेन्नई सुपर किंग्स (16 मैचों में 392 रन, 2 अर्धशतक)

Enter caption

महेंद्र सिंह धोनी ने 2010 की तरह 2011 में भी चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी बार खिताबी जीत दिलाई। इस बार फाइनल में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

2011 में धोनी ने बल्ले के साथ 16 मुकाबलों में 2 अर्धशतकों की मदद से 392 रन बनाए। उनका औसत 43.55 और स्ट्राइक रेट 158.70 का रहा। इसके साथ ही धोनी ने 25 चौके और 23 छक्के भी लगाए। इस बीच धोनी का सर्वाधिक स्कोर 70 का रहा।

2012: चेन्नई सुपर किंग्स (19 मैचों में 358 रन, 1 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के 5वें सीजन में एक बार फिर धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि टीम तीसरी बार खिताब से चूक गई और कोलकाता नाइटराइडर्स ने सीएसके को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

धोनी ने 2012 में 19 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 358 रन बनाए। उनका औसत 29.83 और स्ट्राइक रेट 128.77 का रहा। धोनी ने 26 चौके और 9 छक्के लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 51 का रहा।

2013: चेन्नई सुपर किंग्स (18 मैचों में 461 रन, 4 अर्धशतक)

Enter caption

2013 में भी धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा और एक बार फिर टीम फाइनल में पहुंची। हालांकि इस बार भी वो जीतने में कामयाब नहीं हुई और मुंबई इंडियंस ने उन्हें करारी शिकस्त दी।

धोनी ने 2013 में खेले गए आईपीएल में 18 मुकाबलों में 4 अर्धशतक की मदद से 461 रन बनाए। उनकी औसत 41.90 और स्ट्राइक रेट 162.89 का रहा। इस बीच उन्होंने 32 चौके और 25 छक्के लगाए, साथ ही में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 67 का रहा।

2014: चेन्नई सुपर किंग्स (16 मैचों में 371 रन, 1 अर्धशतक)

Enter caption

महेंद्र सिंह धोनी 2014 में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर सेमीफाइनल तक लेकर गए। हालांकि क्वालीफायर 2 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें शिकस्त देकर सीएसके को फा16 मइनल में नहीं पहुंचने दिया।

धोनी ने बल्ले के साथ 16 मुकाबलों में 1 अर्धशतक की मदद से 371 रन बनाए। उनकी औसत 74.20 और स्ट्राइक रेट 148.40 से रन बनाए। उन्होंने 22 चौके और 22 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 57 का रहा।

2015: चेन्नई सुपर किंग्स (17 मैचों में 372 रन, 1 अर्धशतक)

Enter caption

एमएस धोनी 2015 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल तक लेकर गए। हालांकि इस बार भी टीम को खिताबी जीत नहीं मिली और मुंबई इंडियंस ने उन्हें हराकर खिताब पर कब्जा किया।

2015 में धोनी ने बल्ले के साथ 1 अर्धशतक की मदद से 372 रन बनाए। उनकी औसत 31 और स्ट्राइक रेट 121.96 की रहा। धोनी ने 27 चौके और 17 छक्के लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 53 रहा।

2016: राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (14 मैचों में 284 रन, 1 अर्धशतक)

Enter caption

चेन्नई सुपर किंग्स के 2 साल के लिए बैन किए जाने के बाद 2016 में धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने अपनी टीम का कप्तान बनाया। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशानजक रहा और टीम 7वें स्थान पर रही।

बल्ले के साथ भी धोनी ने निराश ही किया। उन्होंने 14 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से सिर्फ 284 रन ही बनाए। इस बीच उनकी औसत 40.57 और स्ट्राइक रेट 135.23 रहा। धोनी ने 9वें सीजन में 18 चौके और 14 छक्के लगाए।

2017: राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (16 मैचों में 290 रन, 1 अर्धशतक)

Enter caption

2016 की विफलता के बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने एमएस धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया और टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, जहां मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी।

धोनी ने 10वें सीजन में बल्ले के साथ 1 अर्धशतक की बदौलत 290 रन बनाए। उनकी औसत 26.36 और स्ट्राइक रेट 116 का रहा। उन्होंने 15 चौके और 16 छक्के लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 61 रहा।

2018: चेन्नई सुपर किंग्स (16 मैचों में 455 रन, 3 अर्धशतक)

Enter caption

पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर आईपीएल में वापसी की और धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया। धोनी ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सीएसके को खिताबी जीत दिलाई और इस बीच फैंस से भी उन्हें और टीम को काफी समर्थन मिला।

एमएस धोनी ने बल्ले के साथ 2018 में 16 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 455 रन बनाए। उनकी औसत 75.83 और स्ट्राइक रेट 150.66 का रहा। धोनी ने 24 चौके और 30 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 79 रहा।

2019: चेन्नई सुपर किंग्स (15 मुकाबलों में 416 रन)

महेंद्र सिंह 2019 में भी चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल तक लेकर गए, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों एक रनों के रोमांचक मैच में हार मिली। धोनी फाइनल में जरूर फ्लॉप रहे थे, लेकिन पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। धोनी ने 15 मुकाबलों में 83.20 की औसत और 134.62 की स्ट्राइक रेट से 416 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले और उनका सर्वाधिक स्कोर 84* रन रहा।

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के बल्ले से 22 चौके और 23 छक्के भी निकले। धोनी ने कीपिंग करते हुए 11 कैच और 5 स्टंपिंग भी किए।

2020: चेन्नई सुपर किंग्स (200 रन)

Enter caption
Enter caption

एमएस धोनी के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज IPL 2020 का सीजन काफी निराशाजनक रहा। इस सीजन सीएसके जहां पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही और 12 अंकों के साथ वो सातवें स्थान पर रहे। IPL इतिहास में यह चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन रहा।

यह ही नहीं धोनी बतौर बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस सीजन खेले गए 14 मुकाबलों में धोनी ने 25 की औसत से 200 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 116.27 का रहा। इस सीजन धोनी ने 16 चौके और 7 छक्के ही लगाए। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ जब धोनी एक सीजन में अर्धशतक नहीं लगा पाए और रनों के मामले में भी उनके सबसे खराब सीजन है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़