महेंद्र सिंह धोनी रिकॉर्ड्स लिस्ट

Last Modified Jul 14, 2019 20:24 IST

-भारत के 251वें टेस्ट, 157वें वनडे और दूसरे टी20 खिलाड़ी


- आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान - एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई


- सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड - 332


- भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (72) में कप्तानी का रिकॉर्ड, साथ ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (27), वनडे (110) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (41) जीतने वाले कप्तान


- वनडे में 10000 रन का रिकॉर्ड, भारत से सिर्फ पांच और विश्व के सिर्फ 13 बल्लेबाजों के नाम यह रिकॉर्ड


- सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय (98) खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी


- 300 वनडे खेलने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी


- वनडे में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड - 183* vs श्रीलंका, जयपुर, 2005


- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड - 195, इसके अलावा उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे ज्यादा स्टंपिंग (34) का रिकॉर्ड है


- वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड - 123


- टी20 अंतरराष्ट्रीय में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार का विश्व रिकॉर्ड - 91 (57 कैच एवं 34 स्टंपिंग)


- टी20 अंतरराष्ट्रीय में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड - 57


- वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का विश्व रिकॉर्ड - 84


- वनडे में भारत के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर - 229


- वनडे में सबसे ज्यादा 9 बार छक्के से मैच जितवाने का विश्व रिकॉर्ड


- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड - 204


- सबसे ज्यादा 255 टी20 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड और 150 टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के एकमात्र कप्तान


- टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार - 228 (151 कैच और 77 स्टंपिंग)


- विकेटकीपिंग में भारत के सभी प्रमुख रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम:


-टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार - 294, सबसे ज्यादा कैच - 256 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग - 38


-वनडे में सबसे ज्यादा शिकार - 444, सबसे ज्यादा कैच - 321 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग - 123


-टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शिकार - 91,सबसे ज्यादा कैच - 57 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग - 34