भारत की दिग्गज टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पूर्व कप्तान एम एस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सानिया मिर्जा ने एम एस धोनी की तुलना अपने पति और पाकिस्तान टीम के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक से की है। सानिया मिर्जा के मुताबिक एम एस धोनी पर्सनैलिटी के मामले में शोएब मलिक की तरह हैं।स्पोर्ट्सकीड़ा के फेसबुक पेज पर इंद्रानिल बसु के साथ खास बातचीत में सानिया मिर्जा ने कहा कि एम एस धोनी को फेयरवेल मैच मिलना चाहिए था, अगर वो चाहते थे। हालांकि उन्होंने चुपचाप संन्यास का ऐलान कर दिया और यही चीज उन्हें औरों से अलग बनाती है। सानिया मिर्जा ने कहा कि धोनी ने मैदान में जो किया उसके मायने ज्यादा हैं, ना कि एक फेयरवेल मैच का।सानिया मिर्जा ने कहा " अगर धोनी फेयरवेल मैच चाहते थे तो उन्हें ये देना चाहिए था। मेरे हिसाब से वो इतने बड़े स्टार हैं और उनकी इतनी उपलब्धियां हैं। इसीलिए उन्होंने कहा कि मैं चुपचाप संन्यास लूंगा। उनकी यही चीज उन्हें कैप्टन कूल बनाती है, यही चीज उन्हें धोनी बनाती है। उन्होंने ना केवल अपने लिए बल्कि अपने देश के लिए काफी कुछ हासिल किया है।"ये भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे का खुलासा, बताया कैसे सौरव गांगुली ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने के लिए राजी किया थासानिया मिर्जा ने एम एस धोनी को अपने पति शोएब मलिक की तरह बतायासानिया मिर्जा ने आगे कहा कि एम एस धोनी वास्तव में मुझे मेरे हसबैंड शोएब मलिक की याद दिलाते हैं, खासकर पर्सनैलिटी के मामले में। मैदान में दोनों ही खिलाड़ी काफी शांत रहते हैं। कई मायनों में एम एस धोनी बिल्कुल शोएब मलिक की ही तरह हैं।इससे पहले भी सानिया मिर्जा ने एम एस धोनी के संन्यास पर ट्वीट किया था और कहा था कि ये मेरे लिए काफी सम्मान की बात है कि जिस एरा में आप आए उसी एरा में मैं भी उसी देश के लिए एक खिलाड़ी हूं। आपने देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपका आभार।#DHONI what a legend you are .. one of my all time fav athletes and personalities on and off the field .. thank you for everything you have done and good luck with the future .. it’s been an honor to be an athlete in the same era as you from the same country 🙏🏽— Sania Mirza (@MirzaSania) August 16, 2020आपको बता दें कि एम एस धोनी ने 15 अगस्त को अपने संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने अचानक एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया बड़ा दिल, हो रही जमकर तारीफ