Mahendra Singh Dhoni Trolled on social media: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश- दुनिया भर में उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं। 2020 में संन्यास लेने के बावजूद क्रिकेट जगत में उनकी जगह अभी तक कोई भी नहीं ले पाया है। धोनी जहां भी जाते हैं, उनके चाहने वालों की भीड़ वहीं लग जाती है। वहीं उनकी पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साक्षी सिंह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।वहीं क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने परिवार के साथ साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। हाल ही में धोनी और उनके परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दअरसल यह सिलसिला लगातार चला आ रहा है जबसे धोनी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में ना पहुंचकर अंबानी परिवार के हर वेडिंग फंक्शन में नजर आए थे।महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर हुए ट्रोलक्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने परिवार पत्नी साक्षी सिंह और बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर देख कर लग रहा है जैसे यह तस्वीर किसी शादी के फंक्शन के दौरान की है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस जहां तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postवहीं उन्हें इस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। एक फैन ने महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा कि सही है ये मुंह बोले भाई अपनी फैमिली को लेकर सिर्फ शादी और रिसेप्शन पार्टी में ही दिखते हैं, गजब बंदा है यार। वहीं एक अन्य यूजर ने भी इसी कमेंट से मिला जुला कमेंट कर लिखा कि ये बंदा राम मंदिर आयोजन में आया नहीं और जो भी शादियां होती हैं उसमें पहुंच जाता है, बस इसको पैसों से मतलब है।धोनी की तस्वीर पर यूजर ने किया कमेंट (photo credit: instagram/instantbollywood)अनंत अंबानी और राधिका की शादी समारोह के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी के कई वीडियो वायरल हुए थे जिसमें धोनी काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। वह हर फंक्शन में पहुंचे थे। मगर यह सच है कि किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में धोनी नजर नहीं आते हैं। ना ही अपनी राय व्यक्त करते हैं।