एम एस धोनी आईपीएल में कमाई के मामले में निकले सबसे आगे, दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Nitesh
एम एस धोनी
एम एस धोनी

आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) कमाई के मामले में काफी आगे निकल गए हैं। आईपीएल के आगामी सीजन में वो एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर लेंगे। दरअसल एम एस धोनी 137 करोड़ से भी ज्यादा सैलरी के साथ इस वक्त सबसे ज्यादा कमाई वाले प्लेयर हैं। हालांकि आईपीएल 2021 के दौरान उनकी कमाई का आंकड़ा 150 करोड़ को पार कर जाएगा और ऐसा करने वाले वो पहले क्रिकेटर होंगे।

Ad

एम एस धोनी ने कहा है कि वो आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे और ऐसे में वो 150 करोड़ से ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। एम एस धोनी को आईपीएल इतिहास के पहले तीन सीजन के लिए 18 करोड़ की सैलरी मिली थी, जिसमें 6-6 करोड़ हर साल के लिए थे। उसके बाद अगले तीन सीजन के लिए उनकी सैलरी 8.28 करोड़ हर साल के लिए हो गई।

ये भी पढ़ें: श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी की मिली इजाजत

2014 और 2015 के आईपीएल सीजन में एम एस धोनी ने 10-10 करोड़ से ज्यादा कमाए। उनकी सैलरी इस दौरान 12.5 करोड़ थी। राइजिंग पुणे सुपरजांयट्स की टीम में भी धोनी को इतने ही पैसे मिले थे। पुणे के साथ दो सीजन के दौरान उन्होंने 25 करोड़ कमाए थे।

आईपीएल 2021 के लिए एम एस धोनी को मिलेंगे 15 करोड़ रुपए

2018 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने रिटेन किए हुए प्लेयर्स की अमाउंट बढ़ा दी थी और चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी को 15 करोड़ रुपए देने पड़े थे। सीएसके में वापसी के बाद धोनी ने 45 करोड़ कमाए। आईपीएल 2021 के लिए मेगा ऑक्शन नहीं होगा, ऐसे में धोनी को एक बार फिर 15 करोड़ रुपए मिलेंगे।

आपको बता दें कि यहां पर सिर्फ धोनी की सैलरी से ही होने वाली कमाई के बारे में बताया गया है। दूसरी चीजों से जो कमाई उन्होंने की अगर उसको जोड़ दिया जाए तो फिर ये आंकड़ा 200 करोड़ को पार कर जाएगा।

ये भी पढ़ें: "क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और सुनील नारेन जैसे खिलाड़ियों के साथ नहीं खेलने से वेस्टइंडीज को हार मिलती है"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications