महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से जब गेंद लगती है, तो वह सीमा रेखा से बाहर काफी दूर तक जाकर गिरती है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी के दौरान यह कारनामा किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने हैदराबाद के यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन की गेंद पर तेज प्रहार पर सीमा रेखा से दूर भेज दिया। महेंद्र सिंह धोनी का यह छक्का 102 मीटर दूर जाकर गिरा।टी नटराजन पारी का उन्नीसवां ओवर डाल रहे थे और महेंद्र सिंह धोनी के स्लॉट में उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली। धोनी ने जोरदार बल्ला घुमाया और गेंद मिडविकेट और लॉन्गऑन सीमा रेखा से बाहर काफी दूर और ऊँचाई के साथ निकल गई। धोनी का यह छक्का 102 मीटर यानी लगभग 335 फीट दूर जाकर गिरा। हर कोई इस शॉट को देखकर हैरान था। साथी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में तालियाँ बजा रहे थे। गेंदबाज नटराजन को भी समझ नहीं आया कि ऐसा कैसे हुआ। उन्होंने यॉर्कर के प्रयास में फुल लेंथ गेंद डाल दी थी और धोनी इसके लिए एकदम तैयार खड़े थे।यह भी पढ़ें:आईपीएल में इस सीजन के 3 सबसे तूफानी बल्लेबाजमहेंद्र सिंह धोनी अगली गेंद पर हुए आउटहालांकि इस लम्बे छक्के के बाद अगली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी आउट हो गए। केन विलियमसन को उन्होंने अपना कैच थमा दिया। धोनी ने अपनी पारी में कुल 13 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 168 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई के लिए आखिरी ओवरों में रविन्द्र जडेजा और धोनी ने ही कुछ तेज और बड़े शॉट खेलने का प्रयास किया था।#IPL2020 #CSKvsSRH #SRHvCSK : MS Dhoni Six, That's Huge 102 m, Tremendous blow! pic.twitter.com/UFdWtSZAN0— IPL 2020 HIGHLIGHT (@ipl2020highlite) October 13, 2020काफी समय से ऐसा माना जा रहा था कि धोनी के बल्ले से शॉट नहीं आ रहे, इस बार उन्होंने बड़े शॉट के साथ सभी को दिखा दिया कि उनके बल्ले में अभी वह दमखम बाकी है।