महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा नाम जो करोड़ों दिलों पर राज करता है। माही के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो जल्द मैदान पर उतरे और ताबड़तोड़ पारी खेलें। फैंस महेंद्र सिंह धोनी का कितना इंतजार कर रहे हैं ये बात ऐसे समझी जा सकती है कि जब माही प्रैक्टिस करने ग्राउंड पर आए तो पूरा मैदान माही-माही के नाम से गूंज उठा। हर कोई माही को चीयर करने लगा। इसका वीडियो अब काफी देखा जा रहा है। आईपीएल 2020 की तैयारियों में माही और उनकी टीम पूरी तरह जुट गई है।फैंस करने लगे चीयरदरअसल, चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। माही को प्रैक्टिस करते देखने के लिए उनके काफी फैंस ग्राउंड पहुंचे ते। वहीं जब माही प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर उतरे तो उनके फैंस जोर-जोर से उन्हें चीयर करने लगे। नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों ये प्रैक्टिस सेशन नहीं बल्कि, कोई मैच चल रहा हो और माही बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे हो। माही ने भी प्रैक्टिस देखने आए अपने फैंस को नाराज नहीं किया और बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर उनका स्वागत किया।यह भी पढ़ें: लड़की के गाने से डर गए युजवेंद्र चहल, बोले- 'पूरी पागल है' View this post on Instagram A grand waltz to take guard! #StartTheWhistles #SuperTraining 🦁💛 A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on Mar 2, 2020 at 6:36am PSTधोनी ने लगाया जबरदस्त शॉटमाही की प्रैक्टिस करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि माही जैसे ही ग्राउंड पर आए तो उनके फैंस जोर से चिल्लाने लगे। वहीं माही ने भी आगे बढ़कर जबरदस्त 6 रन के लिए शॉट खेला और गेंद को फैंस के बीच में पहुंचा दिया। ये देखकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया। माही के इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी शेयर भी कर रहे हैं। गौरतलब, है कि माही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। ऐसे में वो टीम को जीताने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।