लड़की के गाने से डर गए युजवेंद्र चहल, बोले- 'पूरी पागल है'

भारतीय टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी जबरदस्त गेंदबाजी को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। उनकी गेंदबाजी के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज भी लड़खड़ाते हुए नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों चहल अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, युजवेंद्र चहल अपने आधिकारिक टिकटॉक अकाउंट से कई फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। चहल कभी कुछ वीडियो डालकर तो कभी कुछ अन्य फनी वीडियो डालकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में चहल ने ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू के साथ एक टिकटॉक वीडियो बनाया, जिसे अब लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Ad

यह भी पढ़ें:राशिद खान ने मारा अलग अंदाज में छक्का, पूछा- क्या ये हेलिकॉप्टर शॉट है?

चहल ने शेयर किया फनी वीडियो

ये वीडियो काफी फनी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रमीत चहल के लिए रोमांटिक गाना गा रही है। वो सिंह इज किंग फिल्म का तेरी ओर गाना गा रहे हैं। यही नहीं ये वीडियो काफी फनी भी है क्योंकि चहल जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां रमीत उनका पीछा करते हुए गाना गाने लगती हैं। ये देखकर वीडियो में चहल परेशान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक उनके इस वीडियो को 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Ad

लोगों को वीडियो आ रहा है खूब पसंद

यही नहीं चहल के इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लाइक और ढेरों कमेंट भी मिल चुके हैं। चहल ने ये वीडियो शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा 'ये क्रेजी है।' इसके साथ ही उन्होंने हंसता हुआ इमोजी भी शेयर किया। गौरतलब, है कि कुछ दिनों पहले चहल ने ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड टूर पर चहल का डांस वाला वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आया था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications