गोवा की सड़कों पर स्वैग में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, फैन ने दी दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया: देखें वायरल वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (photo credit: x.com/CricCrazyJohns)

Mahendra Singh Dhoni In Goa Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी आज भी सबके चहेते हैं और उनके फैंस उन्हें मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं। बता दें कि धोनी अब केवल आईपीएल में खेलते हैं। वह 2025 आईपीएल में खेलेंगे या नहीं, यह अब भी सवाल बना हुआ है। धोनी को लेकर तमाम तरह की अटकलें आ रही हैं।

Ad

एम एस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक खिलाड़ी के रूप में मैदान में दिखेंगे या नहीं, इस बात का फैसला अब तक नहीं हुआ है। वहीं इन सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस भी उनके इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का वायरल वीडियो

महेंद्र सिह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोवा में नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं, कि धोनी वैनिटी वैन से उतरते हुए कार की तरफ बढ़ रहे हैं। तभी उनके इस पल को कैमरे में कैद कर लिया जाता है। धोनी इस वीडियो में व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फैंस भी अपने फेवरेट क्रिकेटर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Ad

वहीं एक फैन ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर लिखा कि "एमएस धोनी को गोवा में देखा गया, उनका शानदार लुक देखने को मिला, जिसे देखकर प्रशंसक हैरान हो गए। उनकी सहज शैली लगातार सुर्खियां बटोरती रहती है, जिससे यह साबित होता है कि वह क्रिकेट के दिग्गज होने के साथ-साथ एक फैशन आइकन भी हैं।"

फैन ने किया कमेंट (photo credit: x.com/CricCrazyJohns)
फैन ने किया कमेंट (photo credit: x.com/CricCrazyJohns)

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर तमाम तरह के आरोप लगाए थे, कि धोनी की वजह से युवराज सिंह का करियर खत्म हो गया। युवराज सिंह अपने करियर में और अच्छा कर सकते थे। वहीं कई बार हरभजन सिंह भी इशारों- इशारों में कई बार महेंद्र सिंह धोनी को निशाना बना चुके हैं। वहीं हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने धोनी पर तमाम तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैंने कभी अपनी आत्मकथा लिखी या अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू किया तो सब खुलकर बताऊंगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications