महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विकेट के पीछे शानदार काम करते हुए एक कैच पकड़ा। महेंद्र सिंह धोनी ने विपक्षी कप्तान श्रेयस अय्यर का कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। श्रेयस अय्यर के बल्ले से लगकर गेंद विकेट के पीछे स्लिप की तरफ निकली थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने डाईव लगाकर अपने दाएं तरफ गेंद पकड़ी और गोता लगाकर नीचे गिर गए। धोनी के इस कैच ने उनके पुराने दिनों की कीपिंग याद दिला दी।सैम करना ने एक धीमी गति की गेंद डाली जिस पर श्रेयस अय्यर ने जोरदार कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप के क्षेत्र से जा रही थी तभी धोनी ने हवा में अपनी दाईं तरफ उछलते हुए कैच पकड़ा और जमीन पर गोता लगाकर गिर गई। इस तरह से उन्होंने जबरदस्त कैच लेकर श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखाई।यह भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू किया थामहेंद्र सिंह धोनी चुस्त दिखते हैंमहेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे मुस्तैद नजर आते हैं। पृथ्वी शॉ को भी महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंपिंग करके पवेलियन की राह दिखाई थी। विकेट के पीछे उनकी उम्र कभी बाधा नहीं बनती और वह हर मैच में बेहतरीन कीपिंग का उदाहरण पेश करते हुए नजर आते हैं।महेंद्र सिंह धोनीचेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सामने दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 175 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पृथ्वी शॉ और ऋषभ पन्त ने दिल्ली के लिए शानदार बल्लेबाजी की। पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन अर्धशतक भी जड़ा।What ah catch 🔥#CSKvDC #Dhoni pic.twitter.com/8Pigwq27g1— KarthikKumaran(PKCD) (@KarthikKumara17) September 25, 2020चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर बेहद अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बाद में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पराजित कर दिया। शारजाह में खेले गए उस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और रनों का अम्बार लगा दिया जिसे पार करना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए चुनौती थी।