सफल रन चेज के दौरान 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर हैं एम एस धोनी

एम एस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं (Photo Credit - BCCI)
एम एस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं (Photo Credit - BCCI)

क्रिकेट (Cricket) में रन चेज करना काफी बड़ी कला होती है। सबसे मुश्किल काम एक फिनिशर का ही होता है। क्योंकि उसे हर तरह की परिस्थिति में मैच को फिनिश करना आना चाहिए। इसी वजह से एम एस धोनी की इतनी तारीफ की जाती है, क्योंकि उन्होंने अनगिनत मैच भारत को आखिर तक टिके रहकर जिताए हैं। आईपीएल में भी धोनी ने कई सारे मुकाबले अपनी टीम को आखिरी ओवर में जिताए हैं। इसी वजह से वो सफल रन चेज में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

Ad

एम एस धोनी ने आईपीएल इतिहास में सक्सेसफुल रन चेज में 20वें ओवर के दौरान सबसे ज्यादा 13 छक्के जड़े हैं। इस मामले में कोई भी दूसरा बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है। दूसरे नंबर पर मौजूद किरोन पोलार्ड ने केवल 7 छक्के इस तरह की परिस्थितियों में लगाए हैं। डेविड मिलर ने भी 7 ही छक्के लगाए हैं। जबकि रविंद्र जडेजा अभी तक 6 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम है। उन्होंने अभी तक 5 छक्के सफल रन चेज के दौरान 20वें ओवर में लगाया है। रिंकू सिंह और ड्वेन ब्रावो भी 5-5 छक्के लगा चुके हैं।

शिमरोन हेटमायर ने 2 छक्के लगाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई जीत

अब इस लिस्ट में शिमरोन हेटमायर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। उनके अब सफल रन चेज के आखिरी ओवर में कुल 4 छक्के हो गए हैं। राहुल तेवतिया भी 4 छक्के लगा चुके हैं।

आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टार्गेट को 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिमरोन हेटमायर को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications