महेंद्र सिंह धोनी ने कराया कोविड 19 टेस्ट

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी कुछ ही दिनों के बाद आईपीएल के लिए यूएई निकलेंगे। यूएई जाने से पहले सभी का कोरोना टेस्ट होना है। महेंद्र सिंह धोनी का भी बुधवार को कोरोना टेस्ट हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट फ़िलहाल नहीं आई है। खिलाड़ियों को यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले दो टेस्ट कराने हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का कोरोना टेस्ट बुधवार को हुआ था लेकिन उसकी रिपोर्ट आना बाकी है।गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आएगी। महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस से उनका सैम्पल कोरोना जांच के लिए लिया गया था। महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट रिपोर्ट गुरुवार को आने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के पास बैकअप - रिपोर्ट

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई से यूएई निकलेंगे

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के खिलाड़ी चेन्नई में एकत्रित होंगे और वहां से यूएई के लिए रवाना होंगे। सभी खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में चेन्नई पहुँच जाएंगे। वहां टीम का एक छोटा कैम्प भी हो सकता है। दो कोरोना टेस्ट चौबीस घंटे पहले कराने के बाद खिलाड़ी चार्टर प्लेन से यूएई के लिए निकल जाएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना काफी समय से नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आते हैं। अपने फ़ार्म हाउस में खुद के स्तर पर ही सुरेश रैना ने ट्रेनिंग शुरू की है। उनके साथ कई बार ऋषभ पन्त को भी देखा गया है।

आईपीएल के लिए इस बार बीसीसीआई ने कड़े नियमों का ऐलान किया है। कोरोना वायरस से बचने के लिए तीन जोन बनाए गए हैं और तीनों जोन के सदस्य एक-दूसरे के सम्पर्क में नहीं आ पाएंगे। इसके अलावा भी परिवार को लेकर जाने के लिए अनुमति जारी करने के लिए बायो सिक्योर्ड बबल की अनिवार्यता की बात कही गई है। कोरोना वायरस को लेकर नियमों का पालन सभी को करना जरूरी होगा और कोरोना संक्रमित आने वाले खिलाड़ी को उसी समय अलग कर लिया जाएगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications