MS Dhoni vs Dinesh Karthik: आईपीएल में किसके विकेटकीपिंग के आंकड़े हैं बेहतर? दिनेश कार्तिक ने पूर्व कप्तान को दी है जबरदस्त टक्कर

एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक (Photo Credit_iplt20.com)
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक (Photo Credit_iplt20.com)

MS Dhoni vs Dinesh Karthik as Wicketkeeper: वर्ल्ड क्रिकेट में आईपीएल वो टी20 लीग है जो फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चित रही है। इस मेगा टी20 लीग का एक और सीजन अपने आगाज होने के करीब खड़ा है। जहां 22 मार्च से इस सत्र के रोमांच का आगाज होने जा रहा है। जिसके आगोश में पूरा क्रिकेट जगत डूबने वाला है। इस ब्लॉकबस्टर लीग में एक से एक महानतम बल्लेबाज और गेंदबाज रहे हैं। तो साथ ही विकेटकीपर्स की भी लंबी फेहरिस्त है।

Ad

धोनी vs कार्तिक, बतौर विकेटकीपर IPL में प्रदर्शन

आईपीएल के इतिहास में विकेटकीपर के रूप में कुछ बहुत ही बड़े दिग्गजों ने खास पहचान बनायी है। जिसमें भारत के 2 दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक का नाम इस लीग के इतिहास में सबसे प्रमुख रहा है। जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में एमएस धोनी तो एक और सत्र खेलने जा रहे हैं। लेकिन वहीं दिनेश कार्तिक ने अपने करियर को थाम लिया है और वो आरसीबी के साथ बतौर मेंटॉर नजर आने वाले हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का इस लीग में बहुत बड़ा नाम रहा है। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। तो वहीं दिनेश कार्तिक भी कम नहीं रहे हैं। ये दिग्गज भी इस लीग के पहले ही सीजन से खेल रहा है और काफी उपलब्धियां हासिल करते हुए धोनी को बतौर विकेटकीपर जबरदस्त टक्कर दी है।

महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर

आईपीएल के अब तक के इतिहास में एमएस धोनी सबसे सफलत विकेटकीपर रहे हैं। उन्होंने साल 2008 के पहले सीजन में अपने इस लीग के करियर का आगाज किया और अब तक वो 264 मैच खेल चुके हैं। जिसमें 257 पारियों में विकेटकीपिंग की है। धोनी ने इस दौरान 148 कैच और 42 स्टंप किए हैं। वो सबसे ज्यादा 190 शिकार कर चुके हैं। उन्होंने प्रति पारी 0.739 शिकार किए हैं।

Ad

दिनेश कार्तिक ने भी विकेट के पीछे हासिल किया है खास मुकाम

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दिनेश कार्तिक का इतना बड़ा नाम नहीं रहा है। लेकिन आईपीएल में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कार्तिक इस लीग के शुरुआत से खेल रहे हैं। जिन्होंने 2024 का सीजन खत्म होने के बाद संन्यास ले लिया। कार्तिक ने 257 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 235 पारियों में विकेटकीपिंग की। उन्होंने 137 कैच 37 स्टंप के साथ ही कुल 174 शिकार किए हैं। वो प्रति पारी शिकार के आधार पर धोनी से भी बेहतर साबित हुए हैं और उन्होंने 0.740 शिकार किए हैं। यानी उन्होंने धोनी को विकेटकीपिंग के मामले में कड़ी टक्कर दी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications