महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी और बेटी यूएई नहीं जाएंगी

परिवार के साथ धोनी
परिवार के साथ धोनी

Ad

आईपीएल में इस बार महेंद्र सिंह धोनी अकेले ही जाएँगे। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा नहीं होंगी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को ट्रेनिंग कैम्प के लिए चेन्नई पहुंचेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया है जिसका रिजल्ट गुरुवार को आया था। महेंद्र सिंह धोनी का कोरोना रिजल्ट नेगेटिव आया था।

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के अन्य खिलाड़ियों के परिवार भी शायद यूएई नहीं जाएंगे। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी ने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। बीसीसीआई ने भी परिवार को साथ लेकर जाने के लिए कुछ नियम बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी आज चेन्नई पहुंचेंगे

महेंद्र सिंह धोनी टीम से जुड़ेंगे

शुक्रवार को शाम या रात तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ेंगे। महेंद्र सिंह धोनी अपना कोरोना टेस्ट पहले ही करवा चुके हैं जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के अन्य खिलाड़ी भी चेन्नई पहुंचेंगे। टीम को वहां सात दिन के लिए ट्रेनिंग करनी है।

धोनी और जीवा
धोनी और जीवा

बीसीसीआई ने आईपीएल में परिवारों को लेकर जाने के लिए बायो सिक्योर्ड बबल की अनिवार्यता का नियम बनाया था। परिवार के सदस्यों के लिए इसमें रहना खिलाड़ियों से ज्यादा मुश्किल होगा। इसके अलावा कई अन्य नियम भी आईपीएल के दौरान मानने होंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने बेटी के साथ घर पर रहना ही उचित समझा।

Ad

आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट समय-समय पर होंगे।कोरोना संक्रमित आने वाले खिलाड़ी को जल्दी ही बाहर करके क्वारंटीन करने के अलावा अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके बाद 14 दिन का समय पूरा होने और कोरोना टेस्ट दो बार नेगेटिव आने के बाद ही टीम से वापस जुड़ने और बायो सिक्योर्ड बबल में जाने की अनुमति दी जाएगी।

आईपीएल का आगाज 19 सितम्बर को होगा और यह दस नवम्बर तक चलेगा। सभी टीमें इस महीने यूएई के लिए निकल जाएगी। चार्टर प्लेन ने खिलाड़ी वहां जाएंगे। आईपीएल मैचों को लेकर पूरा कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है। कुछ दिनों में यह आ जाएगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications