दोस्तों के साथ एंजॉय करती नज़र आईं साक्षी, फैंस ने एमएस धोनी को लेकर किया सवाल; देखें तस्वीरें

धोनी
साक्षी धोनी की तस्वीरें (Photo Credit: instagram/sakshisingh_r)

Sakshi Dhoni Instagram Post Fans Comment: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंंह धोनी हर किसी के फेवरेट हैं। युवा से लेकर हर उम्र के लोग माही के फैंस हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस घंटों लाइन में लगना पसंद करते हैं। जब IPL में CSK का मैच होता है और धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान में आते हैं तो नजारा देखने लायक होता है। वहीं एमएसडी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी किसी से कम नहीं हैं।

Ad

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन साक्षी की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आपको बता दें साक्षी धोनी इन दिनों पार्टी मोड में हैं। वो अपनी खास सहेलियों और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी कर रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किए कमेंट

दरअसल, साक्षी धोनी को पार्टी करना काफी पसंद है। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती हुईं नजर आती हैं। कभी-कभी तो उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी दिख जाते हैं। इधर कुछ दिनों से साक्षी लगातार अपने दोस्तो के साथ पार्टी कर रही हैं। इस बार उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। हालांकि, सब पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर ही उनसे सवाल पूछ रहे हैं। अधिकतर फैंस ने लिखा है कि धोनी सर कहां हैं।

साक्षी धोनी की पोस्ट पर फैंस के कमेंट (photo credit: instagram/sakshisingh_r)
साक्षी धोनी की पोस्ट पर फैंस के कमेंट (photo credit: instagram/sakshisingh_r)

साक्षी धोनी के लुक में दिखा बदलाव

साक्षी धोनी ने हाल ही अपने दोस्तों के साथ जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। उनका लुक बदला-बदला सा नज़र आ रहा है। उन्होंने फेस पेंटिंग भी करा रखी हैं। साक्षी अक्सर पूर्णा पटेल के साथ पार्टी की तस्वीरें अपलोड करती हैं, जो भारतीय राजनेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं। साक्षी विदेश जाकर भी एंजॉय करना बहुत पसंद करती हैं। उनकी हाल की तस्वीरें ग्रीस में एक पार्टी की हैं, जहां वो अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती नजर आईं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications