3 Indian Cricketers love story: प्यार करना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन प्यार को निभाना बहुत ही मुश्किल होता है। क्रिकेट जगत में जहां रिश्ते बिखरे हैं, वहीं कई क्रिकेटर्स ने प्यार की मिसाल भी पेश की है। क्रिकेटर्स ने अपने प्यार को निभाने के लिए उम्र, जाति, धर्म कुछ भी नहीं देखा। किसी ने अपनी से दस साल बड़ी लड़की से शादी की, तो किसी ने अपनी से अठारह साल छोटी लड़की से शादी की। इस वक्त फरवरी का महीना चल रहा है। फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस महीने में सात दिन का वैलेंटाइन डे वीक पड़ता है। कहते हैं कि यह हफ्ता प्यार का हफ्ता होता है। इस खास मौके पर आज हम आपको ऐसे तीन क्रिकेटर्स की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनी रिश्तेदारी में ही अपना सच्चा प्यार मिला। जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
वैलेंटाइन डे वीक पर भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरी
3.भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार
भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार ने अपनी बड़े भाई की साली दिव्या सिंह से शादी की है। मुकेश और दिव्या की मुलाकात, मुकेश के भाई की शादी में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से 28 नवंबर, 2023 को गोरखपुर में शादी की थी। उस वक्त दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
2.भारत के पूर्व क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ
गुंडप्पा विश्वनाथ ने अपने दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की बहन से शादी की है। विश्वनाथ गुंडप्पा सुनील गावस्कर की बहन को पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठे थे। गावस्कर की बहन भी गुंडप्पा को पसंद करती थी और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद, गुंडप्पा ने शादी की बात दोनों परिवारों के बीच रखी। सुनील गावस्कर भी इसके लिए राजी हो गए थे। 1978 में गुंडप्पा ने गावस्कर की बहन कविता से शादी रचाई थी।
1.दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है। आरती अहलावत से उनकी लव मैरिज हुई थी। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे और शादी से पहले 17 साल तक दोस्त रहे थे। जब वीरेंद्र सहवाग सात साल के थे, तब उनके चचेरे भाई ने आरती की मौसी से शादी की थी। ऐसे में आरती और सहवाग दोनों रिश्तेदार भी हैं। साल 2002 में सहवाग ने आरती को प्रपोज़ किया। दोनों ने शादी से पहले तीन साल तक डेट किया। साल 2004 में दोनों ने शादी की। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए, आर्यवीर और वेदांत। फिलहाल दोनों के रिश्ते में खटपट की खबरें आ रही हैं।