किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया संन्यास, मुंबई इंडियंस के लिए मिली नई भूमिका 

किरोन पोलार्ड ने आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला
किरोन पोलार्ड ने आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला

IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आज अंतिम तिथि है लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई। टीम के दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट आ रही थी कि मुंबई इंडियंस पोलार्ड को रिलीज कर देगी और लेकिन आपसी बातचीत के बाद, पोलार्ड ने खुद ही संन्यास की घोषण कर दी। वह फ्रेंचाइजी के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में याद किये जायेंगे।

किरोन पोलार्ड ने अपने संन्यास की जानकारी ट्विटर पर एक नोट पोस्ट करके दी। पोलार्ड ने अपने नोट में बताया,

मुंबई इंडियंस को बदलाव की जरूरत है, अगर मैं अब एमआई के लिए नहीं खेलता तो मैं खुद को मुंबई के खिलाफ भी नहीं देख सकता- एक बार एमआई हमेशा एक एमआई।

वेस्टइंडीज के दिग्गज ने यह भी जानकारी दी कि वह मुंबई इंडियंस के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ेंगे। इसके साथ वो यूएई टी20 लीग में मुंबई एमिरेट्स की टीम में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। अपने नोट में उन्होंने मुंबई इंडियंस के कोचेस, मैनेजर्स और सपोर्ट स्टाफ का भी धन्यवाद किया है।

पोलार्ड आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। इस वजह से उन्हें कुछ मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई भी अंकतालिका में सबसे निचले (10वें) स्थान पर रही थी। सीजन खत्म होने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी की मुंबई उन्हें रिलीज कर देगी

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ही किया था डेब्यू

पोलार्ड ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2010 में किया था और वो 2022 तक इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कई यादगार मैच जीते। उनके नाम आईपीएल के 189 मैचों में 147.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3412 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक देखने को मिले। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.79 के इकॉनमी रेट से 69 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links