नीता अम्बानी ने दो नई टीमों का नाम घोषित किया है दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और यूएई (UAE) में होने वाली टी20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम का नाम घोषित कर दिया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) टीम को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने खरीदा है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और यूएई में भी रिलायंस ने टीमें खरीदी है। इन टीमों का नाम भी MI के करीब ही रखा गया है।MI की वेबसाईट के अनुसार रिलायंस की डायरेक्टर नीता अम्बानी का कहना है कि मुझे MI केपटाउन और MI एमिरेट्स का स्वागत करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है। हमारे लिए एमआई क्रिकेट से आगे है। यह सपने देखने, निडर होने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रतीक है। मुझे यकीन है कि MI एमिरेट्स और MI केप टाउन दोनों एक ही प्रवृत्ति को अपनाएंगे और MI की वैश्विक क्रिकेट विरासत को और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।गौरतलब है कि MI मुंबई इंडियंस का ही शॉर्ट नाम है और आईपीएल में यह टीम सबसे ज्यादा सफल टीम रही है। पांच बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में खिताबी जीत हासिल की है। ऐसे में उसी नाम के आस-पास दक्षिण अफ्रीका और यूएई की लीग्स में भी टीमों का नाम रखा गया है।MI Emirates@MIEmiratesFA𝐌𝐈LY OF TEAMS! @mipaltan Read more - bit.ly/3p6Hg3J #OneFamily #MIemirates @EmiratesCricket79766FA𝐌𝐈LY OF TEAMS! 💙 @mipaltan 📰 Read more - bit.ly/3p6Hg3J #OneFamily #MIemirates @EmiratesCricket https://t.co/RD0Dy5WpjPहालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। मुंबई की टीम प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने में भी नाकाम रही थी। ऐसे में फैन्स को निराशा भी हुई थी।दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग ने आगामी चैंपियनशिप के लिए 30 मार्की खिलाड़ियों को अनुबंधित किया है। हालांकि देश के बोर्ड ने अभी तक क्रिकेटरों के नामों का खुलासा नहीं किया है। CSA टी20 लीग में प्रत्येक फ्रेंचाइजी में 17 खिलाड़ी होंगे और टीमों को पांच खिलाड़ियों को प्री-साइन करना होगा।