मुंबई इंडियंस ने किया नए कोच का ऐलान, इस खास शख्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पारस म्हाम्ब्रे बने भारत के गेंदबाजी कोच (Photo Credit - @CricCrazyJohns)
पारस म्हाम्ब्रे बने भारत के गेंदबाजी कोच (Photo Credit - @CricCrazyJohns)

Mumbai Indians Announced New Bowling Coach : आईपीएल 2025 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर में आईपीएल का ऑक्शन होना है और उससे पहले ही सभी टीमें अपने-अपने सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस ने भी बड़ा ऐलान किया है। खबरों के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। पारस म्हाम्ब्रे इससे पहले भारत के बॉलिंग कोच रह चुके हैं और अब उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम में भी गेंदबाजी कोच बनाया गया है। उनको अहम जिम्मेदारी मिली है।

मुंबई इंडियंस टीम की अगर बात करें तो इस वक्त लसिथ मलिंगा उनके गेंदबाजी कोच हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी टीए सेकर उनके असिस्टेंट हैं। अब पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। पारस म्हाम्ब्रे के पास गेंदबाजी का काफी अनुभव है। वो इससे पहले इंडियन टीम की कोचिंग कर चुके हैं। 2023 के वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का श्रेय उन्हें काफी दिया जाता है।

पारस म्हाम्ब्रे आईपीएल के पहले सीजन में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे

2008 में जब आईपीएल का आगाज हुआ था, तब मुंबई इंडियंस के सेटअप को बनाने में पारस म्हाम्ब्रे का भी काफी योगदान रहा था। वो उस वक्त भी टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में वो टीम इंडिया के भी कोच रहे थे। ऐसे में पारस म्हाम्ब्रे की एक बार फिर से घर वापसी हुई है। कई साल के बाद वो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में दोबारा लौटे हैं। मुंबई की टीम में कई सारे बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनको पारस म्हाम्ब्रे की वजह से काफी फायदा होगा।

मुंबई इंडियंस की अगर बात करें तो उनका प्रदर्शन पिछले आईपीएल सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था। कप्तानी में बदलाव के बाद टीम पूरी तरह से बिखरी-बिखरी सी नजर आई थी। टीम को लेकर काफी कयास भी लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा टीम का साथ छोड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा इस बार ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। पिछले सीजन यह खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने से रोहित शर्मा खुश नहीं हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वो क्या फैसला लेते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now