IPL के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो सकता है प्रमुख खिलाड़ी, दिग्गज ने किया इशारा

मार्क बाउचर ने युवा खिलाड़ी को साइन करने की बात कही
मार्क बाउचर ने युवा खिलाड़ी को साइन करने की बात कही

आईपीएल 2023 के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इस फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि हेड कोच मार्क बाउचर ने उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है लेकिन उन्होंने इशारा जरुर किया है कि इस खिलाड़ी को साइन कर लिया गया है।

Ad

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के दौरान मार्क बाउचर ने कंफर्म किया कि मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने प्रोटियाज टीम के प्लेयर को साइन किया है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं है कि ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेगा या फिर किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगा। इसके अलावा एक संभावना ये भी है कि इस खिलाड़ी को नेट बॉलर के तौर पर यूज किया जाए।

मार्क बाउचर ने नाम बताने से किया इंकार

मार्क बाउचर ने बताया कि ये खिलाड़ी अभी युवा है लेकिन वो उसका नाम नहीं बताएंगे। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा,

साउथ अफ्रीका का फ्लेवर होना हमेशा ही काफी शानदार होता है। हमने एक और खिलाड़ी को हासिल किया है। मैं उसका नाम अभी नहीं बताउंगा लेकिन वो टीम में रहने वाले हैं। अच्छी बात ये है कि यह खिलाड़ी युवा भी है और उनको अच्छी क्रिकेट खेलने को मिल रही है।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका टी20 लीग के 23वें मुकाबले में एमआई केपटाउन को डरबन सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई केपटाउन ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में डरबन की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर टार्गेट को हासिल कर लिया। डरबन सुपर जायंट्स के लिए कप्तान क्विंटन डी कॉक ने जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 41 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली। डी कॉक को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications