मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने एक और बार आईपीएल (IPL) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया। मुंबई की टीम ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 156/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19वें ओवर में ही पांच विकेट खोकर लगातार दूसरे साल आईपीएल का खिताब जीता।
मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और उनके नाम सबसे ज्यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। किसी और टीम ने अभी तक इतनी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। दूसरे नंबर पर एम एस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने 3 बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
ये पहली बार है जब मुंबई की टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है और ये कारनामा करने वाली वो दूसरी टीम भी हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि मुंबई इंडियंस ने कब - कब आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों वनडे टीम में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए था
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब कब - कब जीता, जानिए पूरी डिटेल
1.चेन्नई सुपर किंग्स को 2013 में हराकर पहली बार खिताब जीता
मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी 2013 में जीती थी। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रन से हरा दिया था। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट पर सिर्फ 148 रन बनाए थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 125 रन ही बना पाई थी।
2.चेन्नई सुपर किंग्स को 2015 में हराकर दूसरी बार खिताब जीता
2015 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 8 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी थी।