IPL Auction 2023 के बाद मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में आठ नए खिलाड़ी खरीदे
मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में आठ नए खिलाड़ी खरीदे

IPL 2023 Auction में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी खरीददारी में काफी दिलचस्पी दिखाई और उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने ऑक्शन में कुल 8 खिलाड़ी खरीदे और काफी ज्यादा धनराशि खर्च की। ऑक्शन में मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख की बड़ी रकम देकर खरीदा और उन्हें ऑक्शन इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। इसके अलावा टीम ने कुछ और खिलाड़ियों को भी खरीदा। ऑक्शन में मुंबई इंडियंस 20.55 करोड़ के पर्स वैल्यू के साथ आई थी और ऑक्शन के बाद उनके पास 50,000 की रकम शेष बची। मुंबई के स्क्वाड में कुल 24 खिलाड़ी हैं, जिनमें से 8 विदेशी हैं।

Ad

ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को रिलीज किया था और शायद उनकी भरपाई के लिए टीम ने कैमरन ग्रीन पर इतना पैसा खर्च करते हुए अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा लेग स्पिनर पीयूष चावला की एक बार फिर नीली जर्सी में वापसी हुई है। टीम ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन को भी खरीदा है, जो अपनी तेजी से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी टीम ने मौका दिया है।

पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और शुरुआत में कई मैच लगातार हारने के कारण उन्हें लीग चरण का समापन अंक तालिका में सबसे नीचे रहकर करना पड़ा था लेकिन इस बार टीम चूक नहीं करना चाहेगी।

आईपीएल 2023 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़ रुपये), झाई रिचर्डसन (1.5 करोड़ रुपये), पीयूष चावला (50 लाख रुपये), डुआन जानसेन (20 लाख रुपये), विष्णु विनोद (20 लाख रुपये), शम्स मुलानी (20 लाख रुपये), नेहल वढेरा (20 लाख रुपये), राघव गोयल (20 लाख रुपये)।

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, झाई रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications