मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2013 में पहला टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

मुंबई इंडियंस की चैंपियन टीम 2013 (Photo Credit_X/@mipaltan)
मुंबई इंडियंस की चैंपियन टीम (Photo Credit_X/@mipaltan)

Mumbai Indians IPL 2013 Players Details: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन और पसंदीदा टी20 लीग आईपीएल के 18वें एडीशन का बेसब्री से इंतजार है। ये मेगा टी20 लीग इस बार मार्च में शुरू होगा और इसके लिए सभी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर खास नजरें हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार फिर से हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने उतरेगी। जहां वो छठे खिताब पर नजरें बनाए हुए हैं। तो चलिए इसी बीच आपको बताते हैं मुंबई इंडियंस 2013 में जब पहली बार चैंपियन बनी थी, तो उसमें खेलने वाले खिलाड़ी अब क्या करते हैं।

Ad

रोहित शर्मा- टीम को 5 खिताब दिलाने वाले कप्तान फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान हैं और मुंबई इंडियंस में प्रमुख बल्लेबाज

कीरोन पोलार्ड- मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेलने के बाद संन्यास लिया। फिलहाल बाकी लीग में खेलते हैं।

सूर्यकुमार यादव- आईपीएल में इस वक्त मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और टीम इंडिया के टी20 कप्तान।

जसप्रीत बुमराह- मुंबई इंडियंस में इस वक्त सबसे बड़े मैच विनर गेंदबाज और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हैं

सचिन तेंदुलकर- मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रहे सचिन तेंदुलकर संन्यास ले चुके हैं।

रिकी पोंटिंग- आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और इस वक्त पंजाब किंग्स के हेड कोच।

हरभजन सिंह- मुंबई इंडियंस के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह इस वक्त क्रिकेट से दूर कमेंट्री करते हैं।

मिचेल जॉनसन- ऑस्ट्रेलिया और मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

लसिथ मलिंगा- श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल और इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच थे।

ड्वेन स्मिथ- वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ अब क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं।

दिनेश कार्तिक- मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे दिनेश कार्तिक ने पिछले साल संन्यास लिया। वो अब आरसीबी के मेंटॉर होंगे।

अंबाती रायडू- मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रहे अंबाती रायडू लंबे समय तक आईपीएल खेले। अब वो रिटायर लेकर राजनीति में किस्मत अजमाने उतरे थे, लेकिन कुछ दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया।

प्रज्ञान ओझा- भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा अब कमेंट्री करते दिखायी देते हैं। वो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के मेंबर रहे थे।

आदित्य तारे- मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे अब कमेंट्री के साथ ही उत्तराखंड की टीम से खेलते हैं।

ऋषि धवन- आईपीएल में ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे ऋषि धवन ने हाल ही में संन्यास ले लिया।

ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अलग-अलग टीमों से होते हुए अब पंजाब किंग्स के साथ खेलते हुए दिखेंगे।

युजवेंद्र चहल- भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल टीम इंडिया से दूर हैं, लेकिन वो फिलहाल पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं।

नाथन कूल्टर-नाइल- आईपीएल में कई टीमों से खेलने के बाद अब ये कंगारू गेंदबाज आईपीएल से पूरी तरह से दूर है। घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

अक्षर पटेल- मुंबई के लिए खेल चुके अक्षर पटेल अब बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। वो टीम इंडिया में टी20 के उपकप्तान होने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी की कतार में खड़े हैं।

जैकब ओरम- न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कोचिंग का जिम्मा संभालते हैं।

जेम्स फ्रैंकलिन- मुंबई इंडियंस के खेले पूर्व कीवी ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्सस फ्रैंकलिन रिटायर होने के बाद अलग-अलग लीग में कोचिंग दे रहे हैं। फिलहाल वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के गेंदबाजी कोच हैं।

एडेन ब्लिजार्ड- मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज रहे एडेन ब्लिजार्ड 2018 में संन्यास ले चुके हैं। अब वो साउथ ऑस्ट्रेलिया स्थित एक विज्ञापन फर्म कोजो के लिए खेल के व्यवसाय निदेशक के रूप में काम करते हैं।

फिल ह्यूज- मुंबई के लिए खेले पूर्व दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिल ह्यूज अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें 2024 में घरेलू क्रिकेट में एक बाउंसर गेंद सिर पर लगने के बाद दुनिया छोड़नी पड़ी।

धवल कुलकर्णी- मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास के बाद मुंबई की घरेलू टीम में मेंटॉर की भूमिका दी है।

मुनाफ पटेल- पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल आईपीएल में खेलते रहे थे। लेकिन उन्हें पिछले ही साल दिल्ली कैपिटल्स ने अपना गेंदबाजी कोच बना दिया है।

अबू नेचिम- मुंबई इंडियंस की 2013 की टीम के सदस्य रहे अबू नेचिम को 2015 में आरसीबी से खेलते हुए देखा था। इसके बाद वो 2022 में नागालैंड के लिए रणजी मैच खेले हैं।

अमितोज सिंह- मुंबई इंडियंस की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे अमितोज सिंह को इसके बाद ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। इस तेज गेंदबाज को 2018 में आखिरी बार अबू धाबी टी10 लीग में देखा गया था।

पवन सुयाल- मुंबई इंडियंस से खेले इस खिलाड़ी को आईपीएल में काफी समय से मौका नहीं मिल सका है। वो आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में 2022 में लीजेंड्स लीग में इंडिया कैपिटल्स से खेलते हुए दिखे थे।

जावेद खान- मुंबई इंडियंस के लिए खेले तेज गेंदबाज जावेद खान अब किसी भी तरह के क्रिकेट में नजर नहीं आते हैं। उन्होंने क्रिकेट छोड़ दी है।

सुशांत मराठे- मुंबई इंडियंस और मुंबई की क्रिकेट टीम से खेलने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रहे सुशांत मराठे और क्रिकेट छोड़ यूके में जॉब के लिए चले गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications