मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के तेरहवें संस्करण के लिए नई जर्सी लॉन्च की है। मुंबई इंडियंस ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया है। एक पोस्ट में व्यक्ति मुंबई इंडियंस की नई जर्सी पहने हुए डांस करता है। इस दौरान मुंबई इंडियंस का गाना भी बजता है। कुछ बदलाव के साथ मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च की गई है।मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा कि इंतजार खत्म हो चुका है और इस सीजन आईपीएल के लिए टीम की यह नई जर्सी है। बाजू में अलग रंग और बाकी जगह पर अलग रंग की यह जर्सी मुख्यतः दो रंग की है। इसके अलावा सामने की तरफ टीम के स्पॉन्सर का नाम लिखा गया है। बाजू में पीछे दोनों तरफ पीले रंग से पेंटिंग जैसा कुछ अलग बनाया गया है। पहले से यह जर्सी काफी ज्यादा आकर्षक नजर आती है।यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो सुरेश रैना की जगह आईपीएल में खेल सकते हैंमुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यासइससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल की तैयारियों के लिए अभ्यास शुरू कर दिया। रोहित शर्मा ने खुद एक वीडियो में बताया कि एक घंटा प्रैक्टिस के लिए मिला है लेकिन मैं इसे जाने नहीं दूंगा। रोहित शर्मा ने रात को बल्लेबाजी अभ्यास किया। मुंबई इंडियंस की टीम अबुधाबी में रुकी हुई है। रोहित शर्मा अभ्यास के लिए जाते हुए काफी खुश नजर आए। मुंबई इंडियंस आईपीएल में डिफेंडिंग चैम्पियन है। पिछले आईपीएल में इस टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल मैच में अंतिम गेंद पर एक रन से हरा दिया था। वह मुकाबला आईपीएल के सबसे रोमांचक मैचों में से एक था। इस बार भी मुंबई इंडियंस के फैन्स कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद इस टीम से कर रहे हैं।मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलना है। हालांकि पूरा कार्यक्रम फ़िलहाल नहीं आया है। आगामी कुछ दिनों स्थिति और ज्यादा साफ हो जाएगी।👕 BLUE. ✨GOLD. 👊🏻AALA RE!!! 😍 The wait is over. Paltan, here’s our official jersey for #Dream11IPL! 💙Pre-order on: https://t.co/14Jd096jBN#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @hydroman_333 @thesouledstore pic.twitter.com/4eKZYWjQPV— Mumbai Indians (@mipaltan) August 30, 2020