मुंबई टीम गत दो बार आईपीएल (IPL) में चैम्पियन बनने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ट्विटर हैंडल से इस जर्सी के बारे में बताया गया है। हालांकि पिछली बार की जर्सी से ज्यादा फर्क इसमें नहीं है लेकिन कुछ रंगों की दृष्टि से बदलाव नजर आते हैं। नीले और गोल्ड रंग की जर्सी मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की है।मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि इस सीजन के लिए नई जर्सी लॉन्च की गई है। एक वीडियो भी ट्वीट के साथ पोस्ट किया गया है जिसमें मुंबई के कुछ दृश्य दिखाए गए हैं। मुंबई इंडियंस की जर्सी में नीला और गोल्ड रंग ज्यादा है और टीम हैंडल से कहा भी गया है कि इन रंगों की जर्सी लॉन्च हुई है। पिछले सीजन की तुलना में इस बार जर्सी थोड़ी आकर्षक ज्यादा नजर आ रही है।मुंबई इंडियंस की नजर ख़िताब पर होगीपिछले दो आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने विपक्षी टीमों के लिए काम खराब किया है। मुंबई इंडियंस ने दोनों बार फाइनल में जीत हासिल कर खुद को दिग्गज टीम साबित किया है। मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है। अन्य कोई टीम उनके बराबर नहीं आ पाई है। चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे स्थान पर है और उन्होंने 3 बार खिताबी जीत हासिल की है।One Team. #OneFamily. One Jersey. 💙Presenting our new MI jersey for #IPL2021 👕✨Paltan, pre-order yours from @thesouledstore now - https://t.co/Oo7qj5m4cN#MumbaiIndians pic.twitter.com/F0tBT6TXcq— Mumbai Indians (@mipaltan) March 27, 2021इस बार मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ होना है। देखना होगा कि इस बार मुंबई की शुरुआत कैसी होती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने हर सीजन प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इस बार भी मुंबई के फैन्स को अपनी टीम से कुछ धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद जरुर रहेगी। आरसीबी की टीम में भी इस बार कई नामी और बड़े खिलाड़ी शामिल है, ऐसे में मुकाबला कड़ा हो सकता है।