मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला आंकड़ा इस सीजन भी रहा कायम, 2013 से नहीं हुआ है ऐसा

मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड रहा बरकरार (Photo Credit - IPLT20)
मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड रहा बरकरार (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2024 (IPL) के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई का एक बार फिर सीजन का अपना पहला मैच जीतने का सपना अधूरा रह गया।

Ad

गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भी 31 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में राहुल तेवतिया ने 15 गेंद पर 22 रन बनाए। इस टार्गेट के जवाब में मुंबई इंडियंस एक समय काफी अच्छी स्थिति में थी और ऐसा लग रहा था कि वो मुकाबला अपने नाम कर लेंगे लेकिन टीम 162 रन ही बना पाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 46 और रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहली दो गेंद पर छक्का और चौका लगाकर टीम के जीत की उम्मीद जगा दी थी लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम मुकाबला हार गई।

मुंबई इंडियंस 2013 से ही आईपीएल का अपना पहला मैच नहीं जीती है

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का पहले मैच में हारने का रिकॉर्ड भी बरकरार रहा। दरअसल 2013 के आईपीएल सीजन से लेकर अभी तक मुंबई इंडियंस कभी भी सीजन का पहला मैच नहीं जीत पाई है। उन्हें हर एक मुकाबले में हार मिली है। टीम ने इस दौरान ट्रॉफी तो पांच जीती लेकिन सीजन का पहला मैच जीतने में वो नाकाम रहते हैं। आमतौर पर मुंबई इंडियंस का हर सीजन का यही ट्रेंड रहता है कि वो शुरुआत में खराब खेलते हैं और फिर धीरे-धीरे अपनी लय में आते हैं और उसके बाद पीक पर आ जाते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस सीजन टीम का प्रदर्शन आगे कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications