मुंबई इंडियंस हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में मजबूत टीम मानी जा रही है। अंतिम ग्यारह से लेकर मुंबई इंडियंस की बेंच स्ट्रेंथ भी शानदार है। इस बार आईपीएल की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया था। कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम में पहली बार शामिल किया गया है। इन सबके बीच मुंबई इंडियंस की टीम की मजबूती में इजाफा भी हुआ है और थोड़ा नुकसान भी कह सकते हैं।
कई धाकड़ खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सालों में खेले हैं उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसका कितना नुकसान इस टीम को उठाना पड़ेगा, इसके बारे में वक्त आने पर ही पता चलेगा। हालांकि इन खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करने से शायद मुंबई इंडियंस की ताकत और ज्यादा बढ़ती। टीम मैनेजमेंट और मालिकों ने इन्हें रिलीज तो कर दिया लेकिन इसका परिणाम विपरीत आने की स्थिति में ही खिलाड़ियों की अहमियत भी पता चलेगी। चार बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस से उम्मीदें हर साल रहती है और इस साल भी ऐसा ही कुछ है। इस साल के लिए मुंबई इंडियंस से रिलीज किये तीन खिलाड़ियों से मुंबई इंडियंस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला
मुंबई इंडियंस को 3 खिलाड़ियों के रिलीज से हो सकता है नुकसान
बरिंदर सरान
![बरिंदर सरान](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/c8241-15977585036719-800.jpg 1920w)
इस भारतीय लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज को प्रदर्शन के आधार पर रिलीज कर दिया गया लेकिन हर बार स्थिति एक जैसी होना जरूरी नहीं होता। ट्रेंट बोल्ट और लसिथ मलिंगा को रेस्ट देने की स्थिति में बरिंदर सरान को टीम में शामिल करके गेंदबाजी में विविधता लाई जा सकती थी। हालांकि बरिंदर सरान का आईपीएल करियर उतना अच्छा नहीं रहा है।
अल्जारी जोसेफ
![अल्जारी जोसेफ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/60dfc-15977585321537-800.jpg 1920w)
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू मैच में ही अल्जारी जोसेफ ने 12 रन देकर 6 विकेट लेने वाला ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाजी के मामले में जोसेफ का कोई मुकाबला नहीं है। उनकी सटीक लाइन के साथ आने वाली तेज गेंदबाजी बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है। हाल ही में वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विंडीज टीम का हिस्सा थे।
मयंक मारकंडे
![मयंक मारकंडे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0a6ea-15977585630504-800.jpg 1920w)
मयंक मारकंडे ने मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार खेलते हुए ही प्रभावित करने वाला प्रदर्शन किया था। उन्हें रिलीज करना मुम्बई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा नुकसान का सौदा हो सकता है। यूएई की पिचें धीमी होती हैं और स्पिनरों को वहां मदद जरुर मिलेगी। सबसे ख़ास बात यह है कि बड़े मैदानों पर स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट लगाना मुश्किल होगा।