IPL में पहले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की टीम हर साल आईपीएल में अलग ही नजर आती है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन करने में विश्वास रखते हैं और यही कारण है कि इस टीम ने आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताबी जीत अब तक हासिल की है। आईपीएल 2020 के संस्करण में मुंबई इंडियंस ने एकछत्र राज करते हुए लगभग हर टीम को पराजित करते हुए ख़िताब हासिल किया था। जिन मैचों में भी उन्हें हार मिली वह भी नजदीकी रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस टीम के पास किस तरह की विविधताएँ और मजबूत खिलाड़ी हैं।

Ad

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली इस टीम के पास बेंच स्ट्रेंथ में भी धाकड़ नाम मौजूद रहते हैं और मौका मिलने पर वे अपना बेस्ट देते हुए टीम को जीत दिलाने का दमखम रखते हैं। मुंबई इंडियंस की खासियत ही उसकी गहराई और निरंतरता है। इसके अलावा योजना का सम्पूर्ण निष्पादन मैदान पर करना भी इस टीम के प्रमुख गुणों में से एक है। इस बार के आईपीएल में मुंबई इंडियंस का मुकाबला आरसीबी से चेन्नई में होना है। देखना होगा कि इस बार टीम की रणनीति क्या रहेगी। इस आर्टिकल में पहले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश का जिक्र किया गया है।

गेंदबाज

मुंबई इंडियंस की ताकत उनकी तेज गेंदबाज है और यह पिछले सीजन में भी देखने को मिला था। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के दो नाम शामिल थे। इसके अलावा स्पिन विभाग में भी दो लेग स्पिनर इस टीम के साथ हैं। हालांकि खेलने का मौका केवल एक गेंदबाज को ही मिलेगा। गेंदबाजी की दृष्टी से देखा जाए तो यह टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों का योगदान भी इस टीम को कई बार ख़िताब दिलाने में अहम रहा है।

Ad

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, राहुल चाहर।

ऑल राउंडर

इस वर्ग में भी मुंबई इंडियंस के पास वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ धाकड़ नाम शामिल हैं। ऑल राउंडरों ने समय-समय पर अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए तीन ऑल राउंडर टीम में खेलेंगे।

Ad

ऑल राउंडर: हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या।

मध्यक्रम बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन में मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का बल्ला जमकर बोला था। इस बार भी इन दोनों के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद पूरी तरह से की जा सकती है। मुंबई के मध्यक्रम को ये दोनों मजबूत बनाते हैं।

Ad

मध्यक्रम बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, इशान किशन।

ओपनर बल्लेबाज

जिस टीम का कप्तान ही वर्ल्ड क्रिकेट का धाकड़ बल्लेबाज हो, उसकी मजबूती का अंदाजा उसी से लगाया जा सकता है। पिछले सीजन में क्विंटन डी कॉक ने 500 से भी ज्यादा रन बनाए थे। इस बार उन्हें आने में थोड़ी देर होगी इसलिए पहले मैच से वह शायद बाहर हो सकते हैं। क्रिस लिन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

ओपनर बल्लेबाज: रोहित शर्मा, क्रिस लिन।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications